-स्पर्श खंडेलवाल एवं राशि वरुणकर उपविजेता
-अनुशासन,धैर्य एवं सही निर्णय लेने की क्षमता सिखाता है शतरंज: विधायक ललित चंद्राकर
भिलाई/ दुर्ग। छत्तीसगढ़ प्रदेश शतरंज संघ व खेल एवं युवा कल्याण विभाग के निर्देशन में अग्रसेन जन कल्याण समिति एवं अग्रसेन महिला कल्याण समिति भिलाई के सहयोग से जिला शतरंज संघ दुर्ग द्वारा 10 से 13 सितम्बर तक भिलाई के अग्रसेन भवन में आयोजित छत्तीसगढ़ स्टेट सिनियर फीडे रेटेड शतरंज चैम्पियनशिप में कुल आठ में से सात अंक प्राप्त कर सिनियर वर्ग में दुर्ग जिले के खिलाड़ी यशद बांबेश्वर /1970/ एवं महिला वर्ग में रायपुर की सावी गौरी/1576/ ने 6अंक प्राप्त कर राज्य विजेता बनने का गौरव प्राप्त किया।
पुरस्कार वितरण एवं समापन समारोह के मुख्य अतिथि दुर्ग ग्रामीण के विधायक ललित चंद्राकर, कार्यक्रम की अध्यक्षता अग्रसेन जन कल्याण समिति भिलाई के अध्यक्ष बंशी अग्रवाल एवं विशिष्ट अतिथि अग्रसेन महिला कल्याण समिति की अध्यक्ष श्रीमती उमा अग्रवाल, समाजसेवी कैलाश जैन बरमेचा, प्रदेश शतरंज संघ के महासचिव विनोद राठी , अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी एवं विक्रम अवॉर्डी सुश्री किरण अग्रवाल ने विजेता एवं भाग लेने वाले समस्त खिलाड़ियों को ट्रॉफी मोमेंटो एवं मेडल देकर सम्मानित किया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि विधायक ललित चंद्राकर ने शतरंज को राजा महाराजा के समय का खेल बताते हुए अनुशासन,धैर्य एवं सही निर्णय लेने वाला खेल बताया और कहा कि शतरंज खेलने वाला खिलाड़ी अपने जीवनकाल में किसी भी परिस्थिति में सही निर्णय की क्षमता रखता है और हर क्षेत्र में सफलता हासिल करता है।
कार्यक्रम के अध्यक्ष अग्रसेन जन कल्याण समिति भिलाई के अध्यक्ष बंशी अग्रवाल ने आयोजन की सराहना करते हुए प्रदेश भर से आए खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए हमेशा हर सम्भव सहयोग प्रदान करने की घोषणा करते हुए शतरंज को दिमागी कौशल का खेल बताया।
विशिष्ट अतिथि श्रीमती उमा अग्रवाल ने शतरंज हमें जीवन जीने की कला भी सिखाता है। समाजसेवी कैलाश जैन बरमेचा ने भी शतरंज को दूरदृष्टी सोच वाला खेल बताते हुए कहा कि शतरंज खेलने से हमारे मानसिक बौद्धिक विकास में बढ़ोतरी होती है। उन्होंने आयोजन की मुक्तकंठ से सराहना करते हुए आयोजकों को बधाई दी तथा कहा कि आयोजन से क्षेत्र की प्रतिभा निखरकर सामने आती है।
प्रदेश शतरंज संघ के महासचिव विनोद राठी ने उपस्थित खिलाड़ियों को शतरंज की बारीकियों से अवगत कराते हुए कहा कि कड़ी मेहनत लगन से हम हर मुकाम हासिल कर सकते हैं उन्होंने उम्मीद जताते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ में शतरंज का भविष्य उज्जवल है तथा यहां भविष्य में कोई न कोई खिलाड़ी ग्रैंड मास्टर जरूर बनेगा।
जिला शतरंज संघ दुर्ग के अध्यक्ष ईश्वर सिंह राजपूत एवं सचिव तुलसी सोनी ने स्पर्धा संबंधी जानकारी देते हुए बताया कि छत्तीसगढ़ के 21 जिलों के 140 प्रतिभागियों ने स्पर्धा में भाग लिया था। जिसमें 107 पुरुष एवं 33 महिला खिलाड़ी शामिल हैं। जिसमें से 72 रेटेड खिलाड़ी भी शामिल हैं। स्पर्धा कुल 8 चक्रों में खेली गई। स्पर्धा में कुल एक लाख पांच हजार रुपए के नगद राशि के अलावा विजेताओं को ट्रॉफी, मोमेंटो एवं भाग लेने वाले समस्त खिलाड़ियों को मेडल देकर सम्मानित किया गया।
-स्टेट चैंपियनशिप सिनियर वर्ग के परिणाम
प्रथम स्थान यशद बांबेश्वर/ पंद्रह हजार रुपए नगद एवं ट्रॉफी,दुर्ग/ द्वितीय स्पर्श खंडेलवाल/ग्यारह हजार रुपए एवं ट्रॉफी, राजनांदगांव/ तृतीय गगन साहु/नव हजार रुपए एवं ट्रॉफी, रायगढ़/ चतुर्थ शुभम सिंह/ सात हजार रुपए एवं ट्रॉफी, रायपुर/ पांचवा उत्कर्श यादव/ पांच हजार रुपए एवं मोमेंटो, रायपुर/ छठवां लोकेश पांडे/ चार हजार रुपए एवं मोमेंटो, बिलासपुर/ सातवां प्रभमन सिंग मल्होत्रा/ ढाई हजार रुपए एवं मोमेंटो,कोरबा/ आठवां यश सिंह/ ढाई हजार रुपए एवं मोमेंटो, रायपुर/ नवमा सालिक नवाज मनिहार/ ढाई हजार रुपए एवं मोमेंटो, राजनांदगांव/ दसवां विवान रॉय / ढाई हजार रुपए एवं मोमेंटो, रायपुर/ ।
-स्टेट चैंपियनशिप महिला वर्ग के परिणाम
प्रथम स्थान सावी गौरी/ ग्यारह हजार रुपए नगद एवं ट्रॉफी, रायपुर/ द्वितीय राशि वरुणकर/ सात हजार रुपए एवं ट्रॉफी, राजनांदगांव/ तृतीय तनीशा ड्रोलिया / पांच हजार रुपए एवं ट्रॉफी, रायपुर/ चतुर्थ हिमानी देवांगन/चार हजार रुपए एवं ट्रॉफी, दुर्ग/ पांचवा प्राची यादव / तीन हजार रुपए एवं मोमेंटो, रायपुर/ छठवां काशवी जैन/ दो हजार रुपए एवं मोमेंटो,दुर्ग/ सातवां परिधि लिलहारे/ दो हजार रूपए एवं मोमेंटो,दुर्ग/ आठवां इधिका वरुणकर/ दो हजार रुपए एवं मोमेंटो, राजनांदगांव/ ।
-स्पेशल प्राइज
बेस्ट सरगुजा खिलाड़ी प्रज्वल पांडे/ दो हजार रुपए एवं ट्रॉफी/ बेस्ट बस्तर खिलाड़ी रमेश कुमार देवांगन/ दो हजार रुपए एवं ट्रॉफी/ बेस्ट सिनियर सिटीजन खिलाड़ी दीपांकर सेन गुप्ता/ दो हजार रुपए एवं ट्रॉफी, रायपुर/ ।
-कैटेगरी प्राइज
अंडर 7 बालक वर्ग में वंश खंडेलवाल बालिका वर्ग में श्रेष्ठा भारद्वाज अंडर 9 बालक वर्ग में आयाम मिश्रा बालिका वर्ग में अनिका गुप्ता अंडर 11 बालक वर्ग में पलास साहू बालिका वर्ग में संजीवनी कुर्रे अंडर 13 बालक वर्ग में शिल्प कुमार घोड़ेसवार बालिका वर्ग में प्रकृति सूर्यवंशी अंडर 15 बालक वर्ग में ईशान सैनी बालिका वर्ग में सुकृति शर्मा।
स्पर्धा के मुख्य निर्णायक इंटरनेशनल आर्बिटर अलंकार भिवगड़े उप मुख्य निर्णायक इंटरनेशनल आर्बिटर रॉकी देवांगन एवं सहायक निर्णायक के रूप में फीडे आर्बिटर अनिल शर्मा, सिनियर नेशनल आर्बिटर धीरज चावरे, विक्रम सिंह राजपूत,सद्दाम हुसैन थे।
सर्वप्रथम अतिथियों का स्वागत अध्यक्ष ईश्वर सिंह राजपूत, सचिव तुलसी सोनी, रमेश अग्रवाल,दिनेश जैन,ललित वर्मा,गुलाब चौहान, नरेंद्र सिंह राजपूत,नावेद रजा एवं अन्य लोगों द्वारा किया गया। जिला शतरंज संघ दुर्ग की ओर से अतिथियों को स्मृति चिन्ह प्रदान किया गया। कार्यक्रम का संचालन जिला शतरंज संघ दुर्ग के सचिव तुलसी सोनी एवं आभार प्रदर्शन संघ के अध्यक्ष ईश्वर सिंह राजपूत ने किया।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.