खेल

छत्तीसगढ़ स्टेट सिनियर फीडे रेटेड चेस चैंपियनशिप में पांचवें चक्र के बाद रायगढ़ के गगन साहु एकल रूप से बढ़त पर 

71712092026122109whatsappimage2026-09-12at5.42.54pm.jpeg

भिलाई/ दुर्ग। छत्तीसगढ़ प्रदेश शतरंज संघ व खेल एवं युवा कल्याण विभाग छत्तीसगढ़ शासन के निर्देशन में अग्रसेन जन कल्याण एवं अग्रसेन महिला कल्याण समिति के सहयोग से जिला शतरंज संघ दुर्ग द्वारा 10 से 13 सितम्बर तक आयोजित छत्तीसगढ़ स्टेट सिनियर फीडे रेटेड चेस चैंपियनशिप के पांचवें चक्र में नोबल एकेडमी स्कूल की डायरेक्टर एवं प्राचार्या श्रीमती काव्या मेश्राम ने चक्र के शुभारंभ कर खिलाड़ियों की हौसलाफजई की । उन्होंने आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन समय समय पर होने से प्रतिभा निखरकर सामने आती है।
जिला शतरंज संघ दुर्ग के अध्यक्ष ईश्वर सिंह राजपूत सचिव तुलसी सोनी ने पांचवे चक्र की समाप्ति के बाद परिणाम की जानकारी देते हुए बताया कि पांचवें दौर में शीर्ष बोर्डों पर रोमांचक मुकाबले देखने को मिले। छत्तीसगढ़ स्टेट चेस एसोसिएशन द्वारा आयोजित इस 8-राउंड स्विस-सिस्टम टूर्नामेंट में खिलाड़ी खिताब के लिए जोर आजमाइश कर रहे हैं।  
दूसरे बोर्ड पर तीसरी वरीयता प्राप्त गगन साहू रायगढ़ (1957) ने सफेद मोहरों से खेलते हुए यश सिंह रायपुर (1773) को पराजित कर लगातार पांचवीं जीत दर्ज की और 5 अंकों के साथ तालिका में एकल बढ़त हासिल कर ली। वहीं, बोर्ड 1 पर टूर्नामेंट के शीर्ष वरीयता प्राप्त एजीएम स्पर्श खंडेलवाल राजनांदगांव (2013) और चौथी वरीयता प्राप्त प्रभमन सिंह मल्होत्रा कोरबा (1822) के बीच खेला गया कड़ा मुकाबला ड्रॉ पर समाप्त हुआ, जिससे दोनों खिलाड़ी 4.5 अंकों पर पहुंच गए हैं।  
बोर्ड 3 पर सालिक नवाज मनिहार राजनांदगांव (1805) ने अहिलान रॉय रायपुर (1730) को मात देकर 4.5 अंक हासिल किए। बोर्ड 4 पर दूसरी वरीयता प्राप्त यशद बांबेश्वर दुर्ग (1970) को संस्कार कश्यप बिलासपुर के खिलाफ वॉकओवर मिला, जबकि बोर्ड 5 पर एआईएम शुभम सिंह रायगढ़ (1679) ने लोकेश पांडे बिलासपुर (1787) को हराकर शीर्ष स्थान की दौड़ को और रोचक बना दिया।  
-राउंड 5 की प्रमुख झलकियां ..
गगन साहू रायगढ़ का दबदबा: लगातार पांच जीत के साथ गगन साहू प्रतियोगिता में अकेले शीर्ष पर काबिज हैं।  काले मोहरों का जलवा: शीर्ष बोर्डों (3, 5, 6, 7 और 9) पर काले मोहरों से खेल रहे खिलाड़ियों का दबदबा रहा, जिसमें रजनीकांत बक्सी और सावी गौरी की जीत उल्लेखनीय रही। शीर्ष 10 में वापसी: अंशुल शर्मा, मयंक सोनारे और भोमिक सिंह चौहान ने जीत दर्ज कर अपने अंक 4.0 पहुंचाए और पुरस्कार तालिका की दौड़ में खुद को बनाए रखा।  
प्रतियोगिता में अब केवल तीन राउंड शेष हैं, जिससे छठे राउंड के मुकाबले काफी निर्णायक साबित होंगे। स्पर्धा के मुख्य निर्णायक इंटरनेशनल आर्बिटर अलंकार भिवगड़े एवं सहायक निर्णायक इंटरनेशनल आर्बिटर रॉकी देवांगन एवं सहायक फीडे आर्बिटर अनिल शर्मा की देखरेख में स्पर्धा सुचारू रूप से संचालित हो रही है।
-चैम्पियनशिप का समापन कल, विधायक ललित चंद्राकर बाटेंगे पुरस्कार ..
स्पर्धा का समापन एवं पुरस्कार वितरण समारोह 13 सितम्बर रविवार को शाम 5 .30 बजे अग्रसेन भवन में दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर जी के मुख्य आतिथ्य में किया जाएगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता अग्रसेन जन कल्याण समिति भिलाई के अध्यक्ष बंशी अग्रवाल एवं विशिष्ट अतिथि श्रीमती उमा अग्रवाल, समाजसेवी कैलाश जैन बरमेचा एवं विक्रम अवॉर्डी, अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी सुश्री किरण अग्रवाल उपस्थित रहेंगे।

एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

Advertisement

Popular Post

This Week
This Month
All Time

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

logo.webp

स्वामी / संपादक- पवन देवांगन

- बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल : dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

NEWS LETTER
Social Media

Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved

Powered By Global Infotech.