दुर्ग। बिलासपुर के लखीराम अग्रवाल ऑडिटोरियम में आयोजित प्रणवम महोत्सव-2026 में दुर्ग कसारीडीह स्थित इंडियन क्लासिक डांस अकादमी के नृत्यांगनाओ ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। अकादमी की नृत्यांगनाओं ने सोलो डांस प्रतियोगिता में तीन पुरस्कार हासिल किए, वहीं ग्रुप डांस में प्रथम स्थान प्राप्त कर अकादमी का नाम रोशन किया।
यह उपलब्धि अकादमी की गुरु तृप्ति राऊत के मार्गदर्शन में हासिल की गई। सोलो डांस प्रतियोगिता में अकादमी की वैभवी यादव ने द्वितीय स्थान, जबकि ख्याति ठाकुर और सिद्धि पंसारी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। नृत्यांगनाओं ने अपनी भाव-भंगिमा, तालमेल और नृत्य कौशल से निर्णायकों को प्रभावित किया।
इसी प्रकार ग्रुप डांस प्रतियोगिता में अकादमी की वैभवी यादव, ख्याति ठाकुर, अद्विता सुरपाम, कोपाल साहू और सिद्धि पंसारी ने शानदार सामूहिक नृत्य की प्रस्तुति देकर प्रथम स्थान हासिल किया। उनकी प्रस्तुति को दर्शकों एवं निर्णायकों ने खूब सराहा।
प्रणवम महोत्सव के दौरान अतिथियों द्वारा सोलो डांस एवं ग्रुप डांस के विजेता कलाकारों को पुरस्कार प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। इस सफलता से इंडियन क्लासिक डांस अकादमी के कलाकारों, गुरु एवं परिजनों में हर्ष का माहौल है।
अकादमी की नृत्यांगनाओं ने अपनी उत्कृष्ट नृत्य प्रतिभा के माध्यम से न केवल संस्था का गौरव बढ़ाया, बल्कि प्रदेश स्तर पर दुर्ग की कला एवं सांस्कृतिक पहचान को भी मजबूत किया है। उनकी इस उपलब्धि पर अकादमी से जुड़े सदस्यों, कला प्रेमियों एवं शुभचिंतकों ने बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.