ब्रेकिंग

गैंग हिस्ट्रीशीटरों के खिलाफ दुर्ग पुलिस का विशेष अभियान, 50 का बाउंड ओवर और एमसीयू

98812092026131102whatsappimage2026-09-12at6.39.59pm.jpeg

-2100 से अधिक आदतन बदमाशों एवं गैंग हिस्ट्रीशीटरों का रिकॉर्ड किया गया अद्यतन, गतिविधियों पर लगातार निगरानी
दुर्ग।
जिले में अपराधों की पुनरावृत्ति रोकने और सक्रिय एवं स्थाई गैंग हिस्ट्रीशीटरों की आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण के उद्देश्य से दुर्ग पुलिस द्वारा विशेष अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत पुलिस ने करीब 50 गैंग हिस्ट्रीशीटरों का बाउंड ओवर एवं एमसीयू की कार्रवाई की है। साथ ही संबंधित व्यक्तियों के आपराधिक रिकॉर्ड, वर्तमान गतिविधियों एवं अन्य आवश्यक जानकारियों का सत्यापन कर पुलिस अभिलेखों को अद्यतन किया गया।
पुलिस के अनुसार 12 सितंबर की रात्रि से जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में विशेष अभियान चलाया गया। इस दौरान संबंधित गैंग हिस्ट्रीशीटरों की पहचान एवं चेकिंग करते हुए उनके रिकॉर्ड का सत्यापन किया गया। पुलिस द्वारा उनकी वर्तमान गतिविधियों के साथ-साथ आपराधिक पृष्ठभूमि और संबंधित अभिलेखों की भी जांच की गई।
दुर्ग पुलिस का उद्देश्य गैंग हिस्ट्रीशीटरों एवं आदतन बदमाशों की गतिविधियों पर सतत निगरानी रखते हुए भविष्य में उनके द्वारा किसी भी प्रकार की आपराधिक गतिविधि की पुनरावृत्ति को रोकना है। इसके लिए हिस्ट्रीशीट एवं अन्य पुलिस रिकॉर्ड को नियमित रूप से अपडेट किया जा रहा है, ताकि संबंधित व्यक्तियों की वर्तमान गतिविधियों की जानकारी पुलिस के पास उपलब्ध रहे।
पुलिस के मुताबिक जिले में अब तक करीब 2100 आदतन बदमाशों एवं गैंग हिस्ट्रीशीटरों का एमसीयू कराया जा चुका है। संबंधित व्यक्तियों के विरुद्ध नियमानुसार बाउंड ओवर की कार्रवाई के साथ उनकी गतिविधियों पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। आवश्यकता के अनुसार उनके विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई भी की जाएगी।
-थाना प्रभारियों के नेतृत्व में कार्रवाई
अभियान के दौरान संबंधित थाना प्रभारियों के नेतृत्व में पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने गैंग हिस्ट्रीशीटरों की पहचान, चेकिंग, रिकॉर्ड सत्यापन, एमसीयू एवं बाउंड ओवर की कार्रवाई की। पुलिस का कहना है कि अपराध नियंत्रण की दिशा में यह कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।
-संदिग्ध गतिविधियों की सूचना देने पुलिस की अपील
दुर्ग पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि आसपास किसी भी संदिग्ध अथवा आपराधिक गतिविधि की जानकारी मिलने पर तत्काल पुलिस को सूचित करें। पुलिस ने नागरिकों से कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग की अपील करते हुए कहा है कि अपराध नियंत्रण एवं नागरिकों की सुरक्षा के लिए आदतन बदमाशों और गैंग हिस्ट्रीशीटरों की गतिविधियों पर नियमानुसार सतत निगरानी एवं आवश्यक वैधानिक कार्रवाई जारी रहेगी।

एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

Advertisement

Popular Post

This Week
This Month
All Time

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

logo.webp

स्वामी / संपादक- पवन देवांगन

- बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल : dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

NEWS LETTER
Social Media

Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved

Powered By Global Infotech.