दुर्ग

छत्तीसगढ़ी सरयूपारीण ब्राम्हण महिला समाज के तीज मिलन में बिखरी खुशियां

47912092026123414whatsappimage2026-09-12at6.02.16pm.jpeg

-सावन के झूले और तीज क्वीन प्रतियोगिता ने बढ़ाया उत्साह, दीप्ति दुबे बनी तीज क्वीन

Image after paragraph


दुर्ग। छत्तीसगढ़ी सरयूपारीण ब्राम्हण महिला समाज के तीज मिलन उत्सव में महिलाओं ने उत्साह और उमंग के साथ पर्व की खुशियां आपस में साझा कीं। पोटिया स्थित चंद्राकर भवन में आयोजित कार्यक्रम में महिलाएं पारंपरिक वेशभूषा में सज-धजकर शामिल हुईं और सावन के झूले एवं मनोरंजक खेल प्रतियोगिताओं ने कार्यक्रम में उत्साह और उल्लास का रंग भर दिया। कार्यक्रम में तीज क्वीन प्रतियोगिता विशेष आकर्षण का केंद्र रहा। पारंपरिक परिधानों और श्रृंगार में सजी महिलाओं ने अपनी प्रतिभा एवं आत्मविश्वास का प्रदर्शन किया। तीज क्वीन दीप्ति दुबे बनी, इसके अलावा किरण तिवारी द्वितीय और भारती दुबे ने तीज क्वीन प्रतियोगिता में तृतीय स्थान प्राप्त किया।  कार्यक्रम की शुरुआत गणेश जी की पूजा-अर्चना कर की गई। इस अवसर पर महिलाओं ने गणेश वंदना पर मनमोहक नृत्य की प्रस्तुति दी। इस नृत्य ने सबका दिल जीत लिया। तीज मिलन में जन्माष्टमी पर्व की खुशियां भी बिखरी और राधा कृष्ण का रुप धरी महिलाओं ने आकर्षक नृत्य की प्रस्तुतियां दी। तीज मिलन समारोह में तीज क्वीन सहित विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को समाज की वरिष्ठ महिला सदस्यों ने पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया और उनका उत्साहवर्धन किया। छत्तीसगढ़ी सरयूपारीण ब्राम्हण महिला समाज की अध्यक्ष अर्पणा तिवारी की अध्यक्षता में आयोजित तीज मिलन समारोह में संगठन की संरक्षक भारती दुबे, अनीता पांडेय, संगीता शर्मा का सराहनीय सहयोग रहा। तीज मिलन में समाज के रायपुर और भिलाई के पदाधिकारियों की उपस्थिति ने समारोह में चार चांद लगा दिए। रायपुर अध्यक्ष कुसुम शर्मा, सरिता शर्मा, संध्या तिवारी, भिलाई अध्यक्ष अर्चना चौबे ने आयोजन की सराहना करते हुए महिला सदस्यों को तीज उत्सव की बधाई दी। मंच संचालन छत्तीसगढ़ी सरयूपारीण ब्राम्हण महिला समाज की अध्यक्ष अर्पणा तिवारी और आभार प्रदर्शन सचिव तनु मिश्रा ने किया। तीज मिलन उत्सव में छत्तीसगढ़ी सरयूपारीण ब्राम्हण महिला समाज की उपाध्यक्ष सरिता मिश्रा, किरण मिश्रा, कोषाध्यक्ष रानी उपाध्याय, सह कोषाध्यक्ष सुषमा तिवारी, सलाहकार शीला चौबे, शकुंतला चौबे के अलावा समाज की महिलाएं बड़ी संख्या में जुटी।

एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

Advertisement

Popular Post

This Week
This Month
All Time

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

logo.webp

स्वामी / संपादक- पवन देवांगन

- बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल : dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

NEWS LETTER
Social Media

Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved

Powered By Global Infotech.