ब्रेकिंग

लगातार बारिश से कैलाश नगर में छानी वाले मकान की छत गिरी, महापौर ने मौके पर पहुंचकर लिया जायजा

49701092026121322whatsappimage2026-09-01at5.32.47pm.jpeg

दुर्ग। लगातार हो रही बारिश के चलते नगर पालिक निगम दुर्ग के कैलाश नगर वार्ड क्रमांक 19 में एक छानी वाले मकान के कमरे की छत गिर गई। हादसे के समय परिवार के सदस्य घर में मौजूद थे, लेकिन सौभाग्य से घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। घटना की जानकारी मिलते ही महापौर अलका बाघमार पार्षद रंजीता पाटिल, मनमोहन शर्मा सहित अन्य जनप्रतिनिधियों एवं संबंधित अधिकारियों के साथ मौके पर पहुंचीं और प्रभावित परिवार से मुलाकात कर घटनास्थल का निरीक्षण किया।
जानकारी के अनुसार कैलाश नगर निवासी शत्रुहन साहू (44 वर्ष) पिछले करीब 17 वर्षों से अपने परिवार के साथ यहां निवास कर रहे हैं। परिवार में पति-पत्नी और दो बच्चे हैं। लगातार बारिश के कारण छानी वाले मकान की स्थिति कमजोर हो गई थी। इसी दौरान एक कमरे की छत अचानक गिर गई। घटना के बाद परिवार के सामने रहने और घरेलू सामान को सुरक्षित रखने की समस्या उत्पन्न हो गई।
महापौर अलका बाघमार ने मौके पर पहुंचकर मकान की स्थिति का जायजा लिया और शत्रुहन साहू तथा उनके परिवार से मुलाकात कर उनका कुशलक्षेम जाना। उन्होंने बच्चों सहित परिवार के सभी सदस्यों की सुरक्षा की जानकारी ली और घटना के संबंध में विस्तृत जानकारी प्राप्त की।
महापौर ने संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक जानकारी लेने तथा नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि नगर निगम की ओर से प्रभावित परिवार को आवश्यक सहयोग और हरसंभव मदद उपलब्ध कराने का प्रयास किया जाएगा।
महापौर ने कहा कि लगातार बारिश के दौरान नागरिक कमजोर एवं पुराने मकानों को लेकर विशेष सावधानी बरतें। यदि किसी मकान में क्षति या किसी अप्रिय स्थिति की आशंका हो तो तत्काल नगर निगम को इसकी सूचना दें। उन्होंने कहा कि नागरिकों की सुरक्षा नगर निगम की प्राथमिकता है।

एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

Advertisement

Popular Post

This Week
This Month
All Time

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

logo.webp

स्वामी / संपादक- पवन देवांगन

- बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल : dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

NEWS LETTER
Social Media

Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved

Powered By Global Infotech.