ब्रेकिंग

दुर्ग ग्रामीण में 53 लाख से अधिक के विकास कार्यों का भूमिपूजन, विधायक ललित चंद्राकर ने रखी विकास की आधारशिला

85526082026124158whatsappimage2026-08-26at5.34.55pm.jpeg

-टंकी मरोदा के वार्ड क्रमांक 13 स्थित मां कल्याणी शीतला मंदिर परिसर में होंगे सड़क, नाली, सामुदायिक सुविधा और सौंदर्यीकरण के कार्य
दुर्ग।
दुर्ग ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 13, टंकी मरोदा स्थित मां कल्याणी शीतला मंदिर परिसर में बुधवार को विकास कार्यों का भूमिपूजन समारोह आयोजित किया गया। समारोह में दुर्ग ग्रामीण विधायक एवं छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण एवं अन्य पिछड़ा वर्ग क्षेत्र विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष (कैबिनेट मंत्री दर्जा) ललित चंद्राकर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने 53 लाख रुपये से अधिक की लागत वाले विभिन्न विकास कार्यों का विधिवत भूमिपूजन एवं शिलान्यास किया।
भूमिपूजन के तहत क्षेत्र में सड़क निर्माण, नाली निर्माण, सामुदायिक सुविधाओं के विकास तथा मां कल्याणी शीतला मंदिर परिसर के सौंदर्यीकरण सहित विभिन्न कार्य किए जाएंगे। इन विकास कार्यों के पूर्ण होने से क्षेत्र में आवागमन की सुविधा बेहतर होने के साथ स्वच्छता व्यवस्था में सुधार और मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं को भी बेहतर सुविधाएं मिलने की उम्मीद है।
इस अवसर पर विधायक ललित चंद्राकर ने कहा कि सुशासन की सरकार में विकास कार्यों को लगातार गति दी जा रही है। सरकार की प्राथमिकता है कि क्षेत्र के अंतिम व्यक्ति तक मूलभूत सुविधाएं पहुंचे। सड़क, पानी, बिजली, स्वास्थ्य और शिक्षा जनता की मूलभूत जरूरतें हैं और इन्हें उपलब्ध कराना सरकार की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि वार्ड क्रमांक 13 में शुरू होने वाले विकास कार्यों से स्थानीय नागरिकों को स्वच्छ, सुगम और सुविधाजनक वातावरण मिलेगा।
विधायक ने मां कल्याणी शीतला मंदिर को क्षेत्र की आस्था का प्रमुख केंद्र बताते हुए कहा कि मंदिर परिसर में होने वाले विकास एवं सौंदर्यीकरण कार्य श्रद्धालुओं और वार्डवासियों के लिए महत्वपूर्ण साबित होंगे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ विकास के नए आयाम स्थापित कर रहा है। जनहित, जनसुविधा और जनकल्याण को प्राथमिकता देते हुए दुर्ग ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र को विकास के क्षेत्र में आदर्श विधानसभा बनाने का प्रयास जारी है।
उन्होंने नागरिकों से विकास कार्यों में सहयोग और सहभागिता की अपील करते हुए कहा कि सरकार और जनता के सामूहिक प्रयास से ही क्षेत्र का समग्र विकास संभव है। नागरिकों की सहभागिता से दुर्ग ग्रामीण को स्वच्छ, सुंदर और समृद्ध बनाने का लक्ष्य पूरा किया जा सकता है।
कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष एकनाथ अनुपम साहू, राजू राकेश जंघेल, महामंत्री पुनाराम कलिहारी, जिला मंत्री नरेन्द्र निर्मलकर, शैलेंद्र शेंडे, महिला मोर्चा अध्यक्ष शिखा तिवारी, नेता प्रतिपक्ष शैलेंद्र साहू, पार्षद विधि यादव, धर्मेंद्र भगत, सरिता देवांगन, सारिका साहू, ममता सिन्हा, गजेंद्री कोठारी, युवा मोर्चा अध्यक्ष मनोज साहू, रूपेश यादव सहित भाजपा पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, बूथ पदाधिकारी, मंदिर समिति के सदस्य, महिला समूह और बड़ी संख्या में नगरवासी एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन एवं आभार प्रदर्शन मंदिर समिति के अध्यक्ष शैलेंद्र सेंड ने किया।

एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

Advertisement

Popular Post

This Week
This Month
All Time

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

logo.webp

स्वामी / संपादक- पवन देवांगन

- बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल : dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

NEWS LETTER
Social Media

Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved

Powered By Global Infotech.