ब्रेकिंग

भिलाई में श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया गया श्री नरसिंह जयंती महोत्सव

553300420261435321001197446.jpg


भिलाई। हरे कृष्ण मूवमेंट द्वारा 30 अप्रैल को श्री नरसिंह जयंती महोत्सव का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित होकर भगवान की भक्ति में लीन नजर आए।
धार्मिक मान्यता के अनुसार भगवान नरसिंह देव वैशाख माह की शुक्ल पक्ष चतुर्दशी को अपने परम भक्त प्रह्लाद महाराज की रक्षा के लिए प्रकट हुए थे। उन्होंने दैत्यराज हिरण्यकश्यप का वध कर धर्म की स्थापना की थी। इसी दिव्य अवतरण की स्मृति में हर वर्ष यह उत्सव बड़े धूमधाम से मनाया जाता है। महोत्सव के दौरान मंदिर को आकर्षक फूलों से सजाया गया तथा भगवान श्री राधा-कृष्ण का विशेष श्रृंगार किया गया। शाम 7 बजे कार्यक्रम की शुरुआत हुई, जिसमें भक्तों ने भगवान के नाम संकीर्तन और मंत्रोच्चार के साथ वातावरण को भक्तिमय बना दिया।

Image after paragraph

इसके पश्चात भगवान नरसिंह देव का विधिवत अभिषेक किया गया। महाआरती के बाद भव्य पालकी उत्सव निकाला गया, जिसमें श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। कार्यक्रम के अंत में सभी भक्तों को महाप्रसाद वितरित किया गया। कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि मानव जीवन का सर्वोच्च उद्देश्य भगवान की भक्ति कर उनके शाश्वत धाम को प्राप्त करना है, जहां जन्म, मृत्यु और अन्य कष्टों से मुक्ति मिलती है। भगवान नरसिंह देव अपने भक्तों के सभी आध्यात्मिक अवरोधों को दूर करते हैं। इस आयोजन को सफल बनाने में हरे कृष्ण मूवमेंट के अध्यक्ष श्री व्योमपाद दास सहित सभी सदस्यों का विशेष योगदान रहा।

Image after paragraph

एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

Advertisement

Popular Post

This Week
This Month
All Time

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

logo.webp

स्वामी / संपादक- पवन देवांगन

- बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल : dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

NEWS LETTER
Social Media

Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved

Powered By Global Infotech.