
दुर्ग। नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत मोहन नगर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध रूप से हुक्का एवं इलेक्ट्रॉनिक सिगरेट बेचने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से प्रतिबंधित तंबाकू उत्पादों सहित बड़ी मात्रा में सामग्री जप्त की है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 22 अप्रैल 2026 को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई थी कि मालवीय नगर स्थित जैन मंदिर के सामने एक दुकान में अवैध रूप से हुक्का से जुड़े तंबाकू उत्पाद और इलेक्ट्रॉनिक सिगरेट का भंडारण कर बिक्री की जा रही है। सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए मोहन नगर थाना पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर दुकान की विधिवत तलाशी ली।
तलाशी के दौरान प्लास्टिक बोरियों में रखे 55 पैकेट हुक्का फ्लेवर, 40 नग इलेक्ट्रॉनिक सिगरेट, 4 पैकेट हुक्का नोजल, 4 पैकेट हुक्का कोल और ₹600 नगद बरामद किए गए। जप्त सामग्री की कुल अनुमानित कीमत ₹1,02,100 बताई गई है।
इस मामले में पुलिस ने राजेश जैन (38 वर्ष) और शैलेश जैन (36 वर्ष), दोनों निवासी मालवीय नगर, दुर्ग को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के खिलाफ सिगरेट एवं अन्य तंबाकू उत्पाद अधिनियम 2003 की धारा 21(1), 4 तथा इलेक्ट्रॉनिक सिगरेट निषेध अधिनियम 2019 की धारा 7 के तहत अपराध दर्ज कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।
पुलिस के अनुसार, आरोपी प्रतिबंधित तंबाकू उत्पादों और इलेक्ट्रॉनिक सिगरेट की अवैध बिक्री कर आर्थिक लाभ अर्जित कर रहे थे।
इस पूरी कार्रवाई में मोहन नगर थाना पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका रही। दुर्ग पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि ऐसे अवैध नशे के कारोबार की सूचना तुरंत पुलिस को दें, ताकि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा सके।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.