-नाबालिगों द्वारा वाहन चलाने पर 25 वाहनों पर ई-चालान, ₹62,500 का समन शुल्क अधिरोपित
दुर्ग। सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम एवं यातायात नियमों के कड़ाई से पालन को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से यातायात पुलिस दुर्ग द्वारा ऑपरेशन सुरक्षा अभियान के अंतर्गत गुरुवार 22 जनवरी 2026 को स्कूल छुट्टी समय पर विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया। यह अभियान प्रातः 11:30 बजे केपीएस स्कूल, नेहरू नगर, दुर्ग के समीप संचालित किया गया।
अभियान के दौरान पाया गया कि कई नाबालिग छात्र-छात्राएं दोपहिया वाहन चलाते हुए मोटर वाहन अधिनियम के नियमों का उल्लंघन कर रहे थे। जांच में बिना वैध ड्राइविंग लाइसेंस, बिना हेलमेट, बिना वाहन पंजीयन एवं अन्य आवश्यक दस्तावेजों के वाहन संचालन के प्रकरण सामने आए।
यातायात पुलिस द्वारा मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 4/181 (नाबालिग द्वारा वाहन संचालन), 5/180 (वाहन स्वामी की जिम्मेदारी), 129 (हेलमेट न पहनना) तथा 39/192 (अपंजीकृत वाहन का संचालन) के अंतर्गत कुल 25 वाहन स्वामियों के विरुद्ध ई-चालानी कार्रवाई की गई। इस दौरान कुल ₹62,500 का समन शुल्क अधिरोपित किया गया।
इसके साथ ही नाबालिगों द्वारा वाहन चलाने के मामलों में उनके अभिभावकों की जिम्मेदारी तय करते हुए मोटर वाहन अधिनियम की धारा 5/180 के अंतर्गत उनके विरुद्ध भी वैधानिक कार्रवाई की गई।
यातायात पुलिस दुर्ग ने स्पष्ट किया है कि युवाओं में बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं पर नियंत्रण, यातायात नियमों के प्रति जागरूकता तथा नाबालिगों द्वारा वाहन संचालन पर प्रभावी रोक लगाने के उद्देश्य से भविष्य में भी इस प्रकार के विशेष अभियान लगातार जारी रहेंगे।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.