पूर्व सीएम भूपेश बघेल समेत अन्य कांग्रेस नेताओं ने दी बधाई, आवास में दिनभर बधाई देने वालों का लगा रहा तांता
दुर्ग। दुर्ग नगर निगम के पूर्व महापौर और कांग्रेस नेता धीरज बाकलीवाल को जन्मदिन पर रविवार को जनता का भारी स्नेह व आशीर्वाद मिला। उन्हें बधाई देने सुबह से ही उनके पद्मनाभपुर स्थित आवास में लोगों का तांता लगा रहा। जो देर शाम तक जारी रहा।
अपने चहेते नेता और पूर्व महापौर धीरज बाकलीवाल के जन्मदिन को यादगार बनाने कांग्रेस कार्यकर्ताओं व अन्य लोगों ने अपने-अपने अंदाज में जन्मदिन की खुशियां मनाई। किसी ने पूर्व महापौर से केक कटवाया, तो किसी ने मिठाईयां बांटी। जन्मदिन के स्वागत के दौरान कार्यकर्ताओं द्वारा जमकर आतिशबाजी भी की गई। पूर्व महापौर को गुलदस्ता भेंट कर लोगों ने जन्मदिन की बधाई दी और उनके उत्तम स्वास्थ्य व दीर्घायू की कामना की गई। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल,पूर्व गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू, पूर्व विधायक अरुण वोरा, प्रतिमा चंद्राकर, प्रदेश कांग्रेस कमेटी महामंत्री राजेंद्र साहू, दीपक दुबे, शहर जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष गया पटेल, नेता प्रतिपक्ष संजय कोहले, पूर्व सभापति राजेश यादव के अलावा अन्य कांग्रेस नेताओं ने श्री बाकलीवाल के आवास पहुंचकर उन्हें जन्मदिन की बधाई दी।
भाजपा नेता व कार्यकर्ता भी पूर्व महापौर धीरज बाकलीवाल को बधाई देने उनके आवास पहुंचे थे, वहीं जन्मदिन को लेकर विभिन्न समाजिक, धार्मिक व व्यापारिक संगठनों के लोगों में खासा उत्साह रहा। फलस्वरुप संगठन के लोग पूर्व महापौर श्री बाकलीवाल के आवास पहुंचे और उन्हें बधाई दी। जन्मदिन पर पूर्व महापौर धीरज बाकलीवाल ने समाजसेवी कार्यों को भी अंजाम दिया। पूर्व महापौर धीरज बाकलीवाल को जन्मदिन पर पूर्व एमआईसी प्रभारी दीपक साहू, हमीद खोखर, अब्दुल गनी, पूर्व पार्षद अलताफ अहमद, भोला महोबिया, पार्षद मनीष बघेल, पूर्व एल्डरमैन रत्ना नारमदेव, कांग्रेस नेत्री नीलू ठाकुर, देवकुमार सिन्हा, कांग्रेस दक्षिण ब्लॉक अध्यक्ष अजय मिश्रा, जिला ग्रामीण युकां अध्यक्ष जयंत देशमुख,शहर युकां अध्यक्ष आयुष शर्मा, श्रीकांत समर्थ, कौशल किशोर सिंह, शिवाकांत तिवारी, सिविल लाईन स्पोर्ट्स क्लब अध्यक्ष हेमंत तिवारी, गौरव उमरे, अनूप वर्मा, लिखन साहू, राजकुमार वर्मा, अंशुल पांडेय, जिला अस्पताल जीवनदीप समिति के आजीवन सदस्य दिलीप ठाकुर, मानद सदस्य प्रशांत डोंगावकर, समाजसेवी सीताराम ठाकुर, चेंबर आफ कामर्स के प्रदेश उपाध्यक्ष अशोक राठी, फत्तेसिंह भाटिया, सभापति श्याम शर्मा, एमआईसी सदस्य मनीष साहू, कांशीराम कोसरे, पूर्व पार्षद नरेश तेजवानी के अलावा अन्य जनप्रतिनिधियों व शुभचिंतकों ने बधाई दी है। लोगों के बधाई संदेश को पूर्व महापौर धीरज बाकलीवाल ने सहजता से स्वीकार किया और उनके प्रति आभार व्यक्त किया। बधाई देने बड़ी संख्या में लोग उमड़े । जिससे पूर्व महापौर धीरज बाकलीवाल के आवास पर रविवार को दिनभर खुशियां बिखरी रही।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.