-पार्षदों ने शहरवासियों की सुख-समृद्धि के लिए श्री साई बाबा से की कामना
दुर्ग। दुर्ग नगर निगम चुनाव में पचरीपारा वार्ड क्रमांक-28 से भाजपा प्रत्याशी ममता ओमप्रकाश सेन और सुराना कॉलेज वार्ड क्रमांक-40 से भाजपा प्रत्याशी सरिता विनोद चंद्राकर ने जीत हासिल की है। जीत उपरांत नवनिर्वाचित पार्षद द्वय गुरुवार को सिविल लाईन कसारीडीह स्थित श्री साई बाबा मंदिर पहुंचे। यहां उन्होने श्री साई बाबा की पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद लिया एवं शहरवासियों के सुख-समृद्धि के लिए कामना की। इस दौरान श्री साई मंदिर समिति के पदाधिकारियों द्वारा नवनिर्वाचित भाजपा पार्षद ममता सेन और सरिता चंद्राकर को जीत पर बधाई दी गई और उन्हें पुष्पगुच्छ व शाल-श्रीफल भेंट कर सम्मान किया गया। पचरीपारा वार्ड क्रमांक-28 की नवनिर्वाचित पार्षद ममता सेन पूर्व पार्षद एवं श्री साई मंदिर समिति के कार्यकारिणी सदस्य ओमप्रकाश सेन (राकेश) की पत्नी है।

उनकी जीत से साई मंदिर के सदस्यों में खुशियों का माहौल है। श्री साई मंदिर समिति के पदाधिकारियों द्वारा नवनिर्वाचित पार्षद ममता सेन व पूर्व पार्षद ओमप्रकाश सेन के निवास स्थान पहुंचकर भी जीत की बधाई दी गई है। नवनिर्वाचित पार्षद सरिता चंद्राकर सुराना कॉलेज वार्ड से पार्षद निर्वाचित हुई है। श्री साई मंदिर सुराना कॉलेज वार्ड अंतर्गत आता है। जिससे पार्षद सरिता की जीत से वार्ड में उत्साह का माहौल है।
नवनिर्वाचित पार्षद द्वय के स्वागत-सम्मान के दौरान श्री साई मंदिर समिति के अध्यक्ष श्रीकांत समर्थ, सचिव धनेन्द्र सिंह चंदेल, कोषाध्यक्ष सुजीत गुप्ता, प्रचार सचिव सुरेश साहू, भाजपा नेता सतीश समर्थ, नारायणदत्त तिवारी, पूर्व पार्षद ओमप्रकाश सेन, भाजपा नेता विनोद चंद्राकर के अलावा श्री साई मंदिर के अन्य सदस्य व श्रद्धालू मौजूद रहे।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.