दुर्ग। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (IMA) शाखा दुर्ग द्वारा दुर्ग के ज्येष्ठ नागरिकों एवं दुर्ग प्रेस क्लब के पत्रकार बंधुओं तथा उनके परिवारजनों के लिए नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया जा रहा है। शिविर का आयोजन 13 सितंबर 2026, रविवार को आशीर्वाद भवन, एमआईजी मार्केट, पद्मनाभपुर, दुर्ग में सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक किया जाएगा।
शिविर में आम नागरिकों के स्वास्थ्य परीक्षण के साथ विभिन्न विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा स्वास्थ्य संबंधी परामर्श प्रदान किया जाएगा। इसके अलावा ब्लड शुगर की जांच, ईसीजी, ब्लड प्रेशर सहित आवश्यकतानुसार अन्य चिकित्सकीय जांच एवं मार्गदर्शन की सुविधा उपलब्ध रहेगी।
आयोजकों ने बताया कि शिविर का उद्देश्य वरिष्ठ नागरिकों, पत्रकारों एवं उनके परिवारजनों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना तथा समय रहते स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं की पहचान करना है। सभी संबंधित लोगों से शिविर में पहुंचकर अपने स्वास्थ्य की जांच कराने की अपील की गई है।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सी.एम. पाण्डेय, अध्यक्ष, ज्येष्ठ नागरिक संघ, दुर्ग होंगे। शिविर में आरोग्यम सुपरस्पेशलिटी हॉस्पिटल, दुर्ग का सहयोग रहेगा।
आईएमए दुर्ग के अध्यक्ष डॉ. रजनीश कान्त मल्होत्रा एवं सचिव डॉ. ज्ञानेश मिश्रा ने अधिक से अधिक लोगों से शिविर का लाभ उठाने की अपील की है।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.