दुर्ग

छत्तीसगढ़ स्टेट सिनियर फीडे रेटेड शतरंज चैम्पियनशिप के तीसरे चक्र के बाद के परिणाम

116110920261200101001881167.jpg

-नरेंद्र बंछोर, जी सुरेश बाबे एवं कृष्णा साहू ने खिलाड़ियों का किया उत्साहवर्धन 
भिलाई/दुर्ग।
छत्तीसगढ़ प्रदेश शतरंज संघ व खेल एवं युवा कल्याण विभाग छत्तीसगढ़ शासन एवं अग्रसेन जन कल्याण समिति एवं अग्रसेन महिला कल्याण समिति के सहयोग से जिला शतरंज संघ दुर्ग द्वारा आयोजित छत्तीसगढ़ स्टेट सिनियर फीडे रेटेड शतरंज चैम्पियनशिप के दूसरे दिन तीसरे चक्र के शुभारंभ की घोषणा भिलाई ऑफिसर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष नरेंद्र बंछोर , राष्ट्रीय पंजा कुश्ती के अध्यक्ष जी सुरेश बाबे, अंतर्राष्ट्रीय पावर लिफ्टर अवॉर्डी कृष्णा साहू द्वारा किया गया। इस अवसर पर अतिथियों ने आयोजन की सराहना करते हुए भाग लेने वाले समस्त प्रतिभागियों एवं उनके अभिभावकों को शुभकामनाएं एवं बधाई देते हुए खिलाड़ियों की हौसलाफजई की।
      जिला शतरंज संघ दुर्ग के अध्यक्ष ईश्वर सिंह राजपूत सचिव तुलसी सोनी ने बताया कि कुल 8 चक्रों में खेली जाने वाली इस स्पर्धा के तीसरे चक्र की समाप्ति के बाद परिणाम इस प्रकार है।
प्रतियोगिता के शीर्ष वरीयता प्राप्त खिलाड़ी एजीएम स्पर्श खंडेलवाल राजनांदगांव (रेटिंग 2013) ने बोर्ड 1 पर काले मोहरों से खेलते हुए राशि वारुडकर राजनांदगांव को हराकर अपनी लगातार तीसरी जीत दर्ज की। बोर्ड 2 पर दूसरी वरीयता प्राप्त याशद बांबेश्वर दुर्ग (1970) ने राव पी.एन. दुर्ग को मात दी। वहीं, तीसरे वरीय गगन साहू रायगढ़ (1957) को बोर्ड 3 पर सत्यम वर्मा राजनांदगांव के खिलाफ वॉकओवर से जीत मिली, जबकि चौथी वरीयता प्राप्त प्रभमन सिंह मल्होत्रा कोरबा (1822) ने बोर्ड 4 पर रथिंद्र ठाकुर दुर्ग को पराजित कर पूरे 3 अंक हासिल किए।  
बोर्ड 5: शुभम सोनी राजनांदगांव (1572) को  यश सिंह (1773) रायपुर ने काले मोहरों से हराया।
बोर्ड 6: रजनीकांत बक्सी राजनांदगांव (1768) को सावी गौरी (1576) रायपुर से हार का सामना करना पड़ा।
बोर्ड 7: साहिल सागर (1509) रायपुर को संस्कार कश्यप (1761) बिलासपुर के हाथों मात का सामना करना पड़ा।
बोर्ड 8: अहिलान रॉय रायपुर (1730) ने परिधि लिल्हारे दुर्ग (1569) को सफेद मोहरों से हराया।
बोर्ड 9: भौमिक सिंह चौहान रायपुर (1708) ने सागर बघेल दुर्ग (1513) को सफेद मोहरों से मात दी।
बोर्ड 10: काशवी जैन दुर्ग (1502) को एआईएम शुभम सिंह रायगढ़ (1679) ने काले मोहरों से शिकस्त दी।
राउंड का सबसे बड़ा उलटफेर बोर्ड 6 पर हुआ, जहां सावी गौरी (1576) ने शानदार प्रदर्शन करते हुए आठवीं वरीयता प्राप्त रजनीकांत बक्सी (1768) को काले मोहरों से शिकस्त दी। 
शीर्ष 10 बोर्ड्स के सभी विजेता 3 में से पूरे 3 अंक लेकर चौथे राउंड में प्रवेश कर चुके हैं, जिससे आने वाले राउंड्स में शीर्ष खिलाड़ियों के बीच रोमांचक मुकाबले तय माने जा रहे हैं।
  इस अवसर पर इंटरनेशनल आर्बिटर अलंकार भिवगड़े, सहायक निर्णायक इंटरनेशनल आर्बिटर रॉकी देवांगन फीडे आर्बिटर अनिल शर्मा एवं जिला शतरंज संघ दुर्ग के पदाधिकारियों ने अतिथियों का स्वागत किया।

एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

Advertisement

Popular Post

This Week
This Month
All Time

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

logo.webp

स्वामी / संपादक- पवन देवांगन

- बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल : dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

NEWS LETTER
Social Media

Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved

Powered By Global Infotech.