-महापौर अलका बाघमार ने किया भूमिपूजन, सामाजिक एवं सांस्कृतिक आयोजनों के लिए मिलेगी बेहतर सुविधा
दुर्ग। नगर पालिक निगम दुर्ग के वार्ड क्रमांक 54 पोटियाकला स्थित दशहरा मैदान में कर्मा भवन (सांस्कृतिक भवन) के प्रथम तल के निर्माण कार्य का भूमिपूजन महापौर अलका बाघमार ने किया। करीब 20 लाख रुपये की लागत से बनने वाले प्रथम तल से क्षेत्रवासियों को सामाजिक, सांस्कृतिक एवं सामुदायिक आयोजनों के लिए बेहतर और सुविधायुक्त स्थान उपलब्ध होगा।
भूमिपूजन कार्यक्रम में महापौर अलका बाघमार के साथ निगम आयुक्त लीना कोसम, लोक कर्म प्रभारी देव नारायण चन्द्राकर, पार्षद हीरौंदी चंदानिया, सविता साहू, सजान जोसफ, मंडल अध्यक्ष कौशल साहू, लालेश्वरी साहू, कार्यपालन अभियंता विनीता वर्मा, सहायक अभियंता हरिशंकर साहू, करण यादव सहित बड़ी संख्या में वार्डवासी मौजूद रहे।
इस अवसर पर महापौर अलका बाघमार ने कहा कि कर्मा भवन का प्रथम तल बन जाने से वार्डवासियों को विभिन्न सामाजिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों के आयोजन के लिए बेहतर सुविधा मिलेगी। निगम क्षेत्र में नागरिकों की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए विकास कार्यों को प्राथमिकता के साथ कराया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि निर्माण कार्य गुणवत्तापूर्ण तरीके से निर्धारित समय-सीमा में पूरा हो, इसका विशेष ध्यान रखा जाएगा। महापौर ने संबंधित अधिकारियों को निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर सतत निगरानी रखने के निर्देश भी दिए।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.