-महापौर एवं आयुक्त ने वार्ड 13 व 25 में निर्माण कार्य का किया निरीक्षण, खटाल संचालक को गंदगी फैलाने पर नोटिस
दुर्ग। नगर पालिक निगम दुर्ग के वार्ड क्रमांक 13 एवं 25 में आईएएम चौक से अग्रसेन चौक की ओर जाने वाले मार्ग पर पीडब्ल्यूडी दुर्ग द्वारा कराए जा रहे नाली निर्माण कार्य का महापौर अलका बाघमार एवं निगम आयुक्त लीना कोसम ने निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने निर्माण कार्य की प्रगति का जायजा लेते हुए मौके पर आ रही समस्याओं एवं बाधाओं की जानकारी ली और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान महापौर एवं आयुक्त ने निर्माण कार्य में आ रही बाधाओं का तत्काल निराकरण कराने के निर्देश दिए। महापौर ने कहा कि निर्माण कार्य के दौरान किसी भी प्रकार की समस्या सामने आने पर उसे लंबित न रखा जाए। संबंधित विभागों से समन्वय कर समस्या का तत्काल समाधान किया जाए, ताकि निर्माण कार्य निर्धारित गति से आगे बढ़ सके।
क्षेत्र में खटाल संचालक द्वारा आसपास गंदगी फैलाए जाने की स्थिति पर महापौर ने नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने संबंधित संचालक को नोटिस जारी करने के निर्देश अधिकारियों को दिए। महापौर ने स्पष्ट कहा कि क्षेत्र की स्वच्छता व्यवस्था से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा। नोटिस के बाद भी निर्देशों का पालन नहीं करने पर संबंधित के विरुद्ध जुर्माने की कार्रवाई की जाए।
महापौर अलका बाघमार ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि नाली निर्माण सहित अन्य विकास कार्यों में आने वाली बाधाओं का मौके पर ही संज्ञान लेकर उनका शीघ्र निराकरण किया जाए, ताकि कार्य समय पर पूरा हो और नागरिकों को इसका लाभ जल्द मिल सके।
निरीक्षण के दौरान लोक कर्म प्रभारी देव नारायण चन्द्राकर, राजस्व एवं बाजार विभाग प्रभारी शेखर चन्द्राकर, पार्षद मनीषा सोनी, विद्यावती सिंह, रंजीता पाटिल, सावित्री दमाहे, अरुण सिंह, सहायक अभियंता संजय ठाकुर, करण यादव, विकास दमाहे सहित संबंधित अधिकारी एवं ठेकेदार उपस्थित रहे।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.