दुर्ग-भिलाई

दान-पुण्य के सबसे बड़े पर्व मकर सक्रांति पर सेवा कार्य...

44515012025103426whatsappimage2025-01-15at4.01.15pm.jpeg

-पीड़ित मानवता एवं गौमाता की सेवा हमारा धर्म - जन समर्पण सेवा संस्था, दुर्ग 
दुर्ग।
दान-पुण्य के सबसे बड़े पर्व मकर सक्रांति के अवसर पर जन समर्पण सेवा संस्था, दुर्ग द्वारा जन सहयोग पूरे दिन भर विभिन्न स्थानों में जरूरतमंदों को जरूरत की सामग्री दान किया गया.।
जन सर्मपण सेवा संस्था, दुर्ग गरीबों, असहाय, भूखों एवं विक्षिप्त लोगों को खाना खिलाने, उनकी हरसम्भव सहायता करने का कार्य विगत 8 वर्षों से लगातार करती आ रही है।
संस्था के आशीष मेश्राम एवं अख्तर खान ने बताया कि विगत 8 वर्षों से कोई भूखा न सोये संस्था प्रतिदिन कार्य कर रही है, जिसके चलते प्रतिदिन दुर्ग रेलवे स्टेशन में शहर से लगभग 200 अधिक लोगों को निशुल्क भोजन वितरण कर रही है, संस्था के सदस्य विगत 8 वर्षों से सभी पर्व एवं त्यौहार गरीब, असहाय जरूरतमंदों के साथ ही मानते आ रहे है। 14 जनवरी दान-पुण्य के सबसे बड़े पर्व मकर सक्रांति के अवसर पर  जन समर्पण सेवा संस्था, दुर्ग द्वारा जन सहयोग पूरे दिन भर विभिन्न स्थानों में सेवा एवं दान का कार्यक्रम की, जिसमें दोपहर 3 बजे से शहर के विभिन्न स्थानों में सभी जरूरतमंद बुजुर्ग पुरुष एवं महिलाओं को कम्बल, तिल की मिठाई, मुर्रा का लड्डू, नमकीन का वितरण किया गया एवं शाम 4 बजे दुर्ग महिला अनाथ हॉस्पिटल में सभी वृद्ध महिलाओं को साड़ी, कम्बल, तिल की मिठाई, मुर्रा का लड्डू, नमकीन का वितरण किया गया। सँध्या 5 बजे से शहर के विभिन्न स्थानों में निवास कर रही जरूरतमंद महिलाओं को चप्पल एवं साल का वितरण किया गया।

Image after paragraph

 मकर सक्रांति के अवसर पर सँध्या 7 बजे प्रतिदिन की तरह गरीब, असहाय, जरूरतमंद, एवं विकलांग जनोँ को भोजन खिलाया गया, भोजन में मकर सक्रांति विशेष भोजन खिचड़ी, चटनी एवं पूड़ी सब्जी, साथ ही साथ तिल लड्डू, के साथ साथ 8 प्रकार के मिष्ठान, समोसा, कचोरी, नमकीन, मुर्रा लड्डू का वितरण किया गया, भोजन के पत्तल में विभिन्न प्रकार के मिष्ठान, नमकीन, एवं अन्य भोजन सामग्री देखकर सभी जरूरतमंद बहुत अधिक खुश हुए। जरूरतमंद बुजुर्गों ने सँस्था के सभी सदस्यों को बहुत आर्शीवाद के साथ साथ मकर सक्रांति की बहुत दी।
    सँस्था द्वारा मकर सक्रांति के अवसर पर लगभग 300 से अधिक जरूरतमंदों को घूम-घूमकर तिल लड्डू, विभिन्न प्रकार के मिष्ठान, नमकीन, मुर्रा लड्डू का वितरण किये, इसके साथ साथ रायपुर नाका चौक मालवीय नगर चौक नेहरू नगर चौक दुर्ग बस स्टैंड, पुराना बस स्टैंड चंडी चौक में निवास कर रहे लगभग 50 से अधिक जरूरतमंदों को कम्बल वितरण किया गया।
    सँस्था के सदस्यों ने कहा कि दान पुण्य हमारे धर्म का अभिन्न हिस्सा है। इसी भावना के तहत महिलाओं और बच्चों को ठंड से बचाने के लिए गर्म कपड़े और शाल वितरित किए गए । कार्यक्रम के माध्यम से संगठन ने समाज के प्रति अपनी सेवा भावना और समर्पण को दर्शाया। यह प्रयास न केवल जरूरतमंदों की मदद के लिए प्रेरणा देता है, बल्कि समाज को एकजुट होकर दान और सेवा के कार्यों में भागीदारी निभाने का संदेश भी देता है।
   इस दौरान सँस्था के अध्यक्ष योगेन्द्र शर्मा बंटी, विकाश पुरोहित, आशीष मेश्राम, राजेन्द्र ताम्रकार, अख्तर खान, सुजल शर्मा ,संजय सेन, दाद्दु ढीमर, शिबू खान, वेदांत शर्मा, शंकु सेन एवं अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

RO. NO 13327/94

एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

Advertisement

97519112024060022image_750x_66bc2a84329bd.webp
881040720251424511000006981.jpg
RO. NO 13327/94
72421072025170534whatsappimage2025-07-21at20.43.31_e8cc9d49.jpg

Popular Post

This Week
This Month
All Time

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

logo.webp

स्वामी / संपादक- पवन देवांगन

- बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल : dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

NEWS LETTER
Social Media

Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved

Powered By Global Infotech.