
दुर्ग। भाई-बहन के स्नेह और विश्वास का पर्व रक्षाबंधन शुक्रवार को दुर्ग केंद्रीय जेल में भी भावनात्मक माहौल के बीच मनाया जा रहा है। प्रतिवर्ष की परंपरा के अनुसार जेल में निरुद्ध पुरुष एवं महिला बंदियों से राखी बांधने और बंधवाने के लिए उनके भाई-बहन एवं परिजन जेल पहुंच रहे हैं।
इस अवसर पर भाई-बहनों के बीच मुलाकात के दौरान भावनाओं का विशेष माहौल देखने को मिल रहा है। जेल में निरुद्ध बंदियों के लिए रक्षाबंधन का यह पर्व अपने परिवार और अपनों से जुड़ने का अवसर लेकर आया है। परिजन राखी, मिठाई एवं स्नेह के साथ अपने भाई-बहनों से मिलने पहुंच रहे हैं।
रक्षाबंधन को लेकर जेल प्रशासन द्वारा सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। जेल अधीक्षक एवं अन्य अधिकारियों की निगरानी में जेल पहुंचने वाले परिजनों की जांच की जा रही है। मुलाकात की प्रक्रिया के दौरान सुरक्षा मानकों का विशेष ध्यान रखा जा रहा है, ताकि किसी प्रकार की अव्यवस्था न हो।
जेल प्रशासन की निगरानी और पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था के बीच रक्षाबंधन पर्व शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराया जा रहा है। पर्व के दौरान जेल परिसर में भाई-बहन के रिश्ते की भावनात्मक झलक देखने को मिल रही है।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.