राजनीति

भाजयुमो ने किया कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे का पुतला दहन

38226102026124513whatsappimage2026-10-26at6.12.23pm.jpeg

-सुरेंद्र कौशिक बोले-कांग्रेस की हताशा और खीझ अब उसकी भाषा में झलकने लगी है

Image after paragraph


दुर्ग। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे द्वारा पटना में आयोजित एक कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पिता के संबंध में की गई कथित अभद्र टिप्पणी के विरोध में भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) ने पटेल चौक, दुर्ग में पुतला दहन कर विरोध प्रदर्शन किया। भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार, जिला भाजपा अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक के मार्गदर्शन एवं भाजयुमो जिला अध्यक्ष हिमांशु सिंह के नेतृत्व में आयोजित इस विरोध प्रदर्शन में युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस के खिलाफ नारेबाजी करते हुए आक्रोश व्यक्त किया। इस अवसर पर मुख्य रूप से जिला भाजपा अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक, महापौर अलका बाघमार, जिला महामंत्री विनोद अरोरा, वरिष्ठ भाजपा नेता प्रितपाल बेलचंदन, उपाध्यक्ष शिवेंद्र परिहार ,मनोज सोनी, अशोक राठी, जिला पंचायत उपाध्यक्ष पवन शर्मा, मंत्री गिरेश साहू, मन की बात कार्यक्रम जिला संयोजक संतोष सोनी , मीडिया प्रभारी राजा महोबिया, आईटी सेल जिला संयोजक जितेंद्र सिंह राजपूत युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष हिमांशु सिंह, पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिला अध्यक्ष तेखन सिन्हा, एल्डरमैन कांतिलाल जैन, महामंत्री अनिकेत यादव, सत्कार प्रकोष्ठ जिला संयोजक गौरव शर्मा, मुकेश बेलचंदन उपस्थित रहे।
इस अवसर पर जिला भाजपा अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक ने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पिता के संबंध में अभद्र टिप्पणी कर राजनीतिक मर्यादाओं का उल्लंघन किया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेताओं द्वारा पूर्व में भी प्रधानमंत्री श्री मोदी और उनके परिवार को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणियां की जाती रही हैं। कभी उनकी माताजी को लेकर अनुचित भाषा का प्रयोग किया गया, तो कभी उन्हें ‘चायवाला’ कहकर उनकी पृष्ठभूमि का उपहास उड़ाने का प्रयास किया गया। श्री कौशिक ने कहा कि कांग्रेस के भीतर की हताशा और खीझ अब उसके नेताओं की जुबान से सामने आने लगी है। लोकतंत्र में राजनीतिक मतभेद हो सकते हैं, लेकिन किसी के परिवार को निशाना बनाना भारतीय राजनीतिक परंपराओं और मर्यादाओं के अनुरूप नहीं है।
श्री कौशिक ने आगे कहा कि पिछले 12 वर्षों में लगातार चुनावी पराजयों से कांग्रेस की निराशा बढ़ी है। जनता के बीच अपना विश्वास खोती जा रही कांग्रेस के पास जनहित के मुद्दों पर सकारात्मक चर्चा करने के बजाय व्यक्तिगत टिप्पणियों का सहारा लेने की प्रवृत्ति दिखाई दे रही है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनके परिवार के विरुद्ध की जाने वाली ऐसी टिप्पणियों का जनता लोकतांत्रिक तरीके से जवाब देती रही है। कांग्रेस को अपनी भाषा और व्यवहार में संयम रखते हुए राजनीतिक शुचिता का पालन करना चाहिए।
इस अवसर पर भाजयुमो जिला अध्यक्ष हिमांशु सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पिता के प्रति की गई कथित अभद्र टिप्पणी पूरे युवा समाज और देश की राजनीतिक संस्कृति का अपमान है। राजनीति में विचारों और नीतियों के आधार पर विरोध होना चाहिए, न कि किसी के परिवार को निशाना बनाकर। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष जैसे जिम्मेदार पद पर बैठे व्यक्ति से सार्वजनिक जीवन की गरिमा बनाए रखने की अपेक्षा की जाती है। इस प्रकार की भाषा युवाओं के बीच गलत संदेश देती है और लोकतांत्रिक संवाद की मर्यादा को कमजोर करती है।
श्री सिंह ने कहा कि भारतीय जनता युवा मोर्चा इस प्रकार की अमर्यादित राजनीतिक भाषा का लोकतांत्रिक तरीके से विरोध करता रहेगा। कांग्रेस नेताओं को चाहिए कि वे व्यक्तिगत टिप्पणियों से बचें और जनता से जुड़े मुद्दों पर सार्थक चर्चा करें। भाजयुमो कार्यकर्ता राष्ट्रहित, लोकतांत्रिक मूल्यों और राजनीतिक शुचिता के पक्ष में अपनी आवाज बुलंद करते रहेंगे।
कार्यक्रम में मनीष पुनाचा, अविनाश मिश्रा, उमंग ताम्रकार,हर्ष चंदेल,राहुल दीक्षित, तुषार सोनी, गौरव चन्द्रनिया,अब्दुल्ला कुरैशी, वीर ताम्रकार,गगन सिंह, तुषार राजपूत, हर्ष लोढ़ा, शुभम सिंह, सोमू सारथी, विशाल शर्मा, अनिल साहू, निरंजन दुबे, अनुराग रायजादा,पीयूष श्रीवास्तव, करण सेन, हेमनाथ, राकेश देवांगन,वासु शर्मा कार्यकर्ता तथा अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

Advertisement

Popular Post

This Week
This Month
All Time

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

logo.webp

स्वामी / संपादक- पवन देवांगन

- बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल : dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

NEWS LETTER
Social Media

Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved

Powered By Global Infotech.