-कलेक्टर ने एयरपोर्ट का निरीक्षण कर 6 माह में काम पूरा करने दिए निर्देश
-स्मार्ट सिटी बिलासपुर ने तैयार किया है नया डिजाईन
बिलासपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देश पर बिलासा देवी केंवट एयरपोर्ट का कायाकल्प किया जा रहा है। शासन द्वारा इसके लिए 5 करोड़ रूपए की राशि मंजूर की गई है। कलेक्टर अवनीश शरण ने नगर निगम कमिश्नर अमित कुमार के साथ एयरपोर्ट का आज देर शाम निरीक्षण किया। उन्होंने इस कार्य के लिए 15 दिन में टेंडर जारी करते हुए हर हाल में 6 माह के भीतर काम पूरा करने के निर्देश पीडब्ल्यूडी विभाग को दिए हैं। एयरपोर्ट का नया डिजाईन स्मार्ट सिटी बिलासपुर द्वारा तैयार किया गया है। निरीक्षण के दौरान एयरपोर्ट डायरेक्टर एन. बीरेन, पीडब्ल्यूडी के कार्यपालन अभियंता सी.के. पाण्डेय सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।

कलेक्टर ने इस सिलसिले में अधिकारियों की बैठक लेकर जरूरी निर्देश दिए। उन्होंने नये डिजाईन के संबंध में अधिकारियों से विस्तार से चर्चा की। कलेक्टर एयरपोर्ट में 3सीआईएफआर के संबंध में चल रहे कार्यो को देखा। कामों की गति में तेजी लाकर इन्हें जल्द पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने रनवे स्ट्रीट आईसोलेशन वे, फायर एप्रोेच रोड, रनवे लाईट, एप्रॉन हाई मास्ट, सेफ्टी वॉच टावर का आवलोकन किया।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.