दुर्ग

सक्रिय सदस्य बनाने में जुटे दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर, कहा हर एक सदस्य पार्टी की असली पूंजी..

image_380x226_67348d2088ca5.jpg

दुर्ग। सदस्यता अभियान 2024 और सक्रिय सदस्यता अभियान के अंतर्गत दुर्ग ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न ग्रामों पुरई , धनोरा, उतई, डूमरडीह, कातरों, मातरो, करगाडीह, में दुर्ग ग्रामीण विधायक व राज्य ग्रामीण एवं अन्य पिछड़ा वर्ग क्षेत्र विकास प्राधिकरण उपाध्यक्ष ललित चंद्राकर घर घर पहुंचकर भाजपा के विचारों और राष्ट्रनिर्माण के संकल्प को साझा करते हुए क्षेत्रवासियों को भारतीय जनता पार्टी का सदस्य बनाया। जिससे संगठन को और मजबूती मिली। सभी ग्रामवासियों के सहयोग से यह अभियान एक नई ऊर्जा और उत्साह के साथ सफलतापूर्वक आगे बढ़ रहा है।

दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर ने कहा कि पार्टी का सदस्यता अभियान एक ऐसा आंदोलन है जो जमीनी स्तर पर भाजपा को और मजबूत करेगा तथा राष्ट्रीय प्रगति के लिए कार्यकर्ताओं का प्रभावी योगदान सुनिश्चित करेगा।

उन्होंने कहा, ‘‘पार्टी का सक्रिय सदस्य होने के लिए एक कार्यकर्ता को एक बूथ या विधानसभा सीट पर 50 सदस्यों को पंजीकृत करना होता है। ऐसे कार्यकर्ता मंडल समिति और उससे ऊपर के पदों के लिए चुनाव लड़ने के पात्र होंगे। साथ ही उन्हें आने वाले समय में पार्टी के लिए काम करने के कई मौके मिलेंगे।

 पीढ़ियों की तपस्या का है फल..

 आज बीजेपी सबसे बड़ा दल बनी है तो इसमें हमारी कई पीढियां की तपस्या रही है। विचारधारा पर आधारित एकमात्र राजनीतिक दल बीजेपी है। हमारी सरकारें अपने विचारों पर आधारित कार्य करती है।
 भारतीय जनता पार्टी जिस विचारधारा को लेकर काम कर रही है वो भारत को विश्व गुरु बनाने का है। भारत को विकसित राष्ट्र बनाना है, हमारे प्रदेश का संगठनात्मक ढांचा बहुत मजबूत है। हम पिछले कुछ वर्षों का चुनाव देखें जिसमें विधानसभा हो या लोकसभा सभी में हमारे कार्यकर्ताओं का योगदान बेहतरीन रहा। बीजेपी का कार्यकर्ता यदि निष्ठा से कार्य करता है तो उसे उसका लाभ मिलता है।

शासन की योजना समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना लक्ष्य..

विधायक चंद्राकर ने कहा कि जब शासन की योजना अंतिम व्यक्ति तक पहुंचती है तो उनका पुण्य कार्यकर्ताओं को मिलता है।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से रिसाली मंडल अध्यक्ष शैलेंद्र शेंडे, उतई मंडल अध्यक्ष फत्ते लाल वर्मा, महामंत्री राजू जंघेल, सोनू राजपूत, युवा मोर्चा अध्यक्ष प्रवीण यदु, शुभम वर्मा, करण सेन,कन्हैया साहू, शीतला राजपूत नीलम गड़े, विमला कामड़े, रूपेश पारख, फलेंद्र सिंह राजपूत, ममता चंद्राकर संगीता रजक सुनीता वर्मा,मनमोहन साहू दुर्गेश साहू, विक्की चंद्राकर, केशव महिपाल, विनय गुप्ता पंकज साहू, अभिषेक कुमार, तोषण तारक पिंटू महेंद्र चोपड़ा,सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

Advertisement

Popular Post

This Week
This Month
All Time

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

logo.webp

स्वामी / संपादक- पवन देवांगन

- बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल : dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

NEWS LETTER
Social Media

Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved

Powered By Global Infotech.