होम / दुर्ग-भिलाई / निःस्वार्थ स्वच्छता अभियान सराहनीय - महापौर
दुर्ग-भिलाई
रिसाली। स्वच्छता के लिए जागरूक करने के अलावा स्वयं टीम तैयार कर मैदान में श्रमदान कर लोगों को प्रेरित करना बड़ी बात है। उक्त बाते रिसाली महापौर शशि सिन्हा ने कही। वे स्वच्छता ही सेवा समिति के 332 सप्ताह के तहत वार्ड 10 लड्डू गणेश मैदान सफाई अभियान में शामिल हुई।
महापौर शशि सिन्हा ने कहा कि संस्था 6 वर्ष से निःस्वार्थ सेवा कर रही है। समाज को सेवा करने प्रोत्साहित कर रही है। यही वजह है कि वो भी इस संस्था से जुड़ी है। महापौर के साथ पार्षद जमुना ठाकुर ने सदस्यों के साथ मिलकर मैदान में ऊगे गाजर घास और खरपतवार को निकालकर सफाई की। कार्यक्रम में पार्षद संजू नेताम, संस्था के संयोजक प्रेमचंद साहू, अशोक सिन्हा, फकीर राम ठाकुर समेत 25 से भी अधिक लोगों ने श्रमदान किया।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.