होम / दुर्ग-भिलाई / रातभर की बारिश से दुर्ग बेहाल, नाले जाम और घर-दुकानों में घुसा पानी; अरुण वोरा ने मौके पर पहुंचकर प्रशासन को किया अलर्ट
दुर्ग-भिलाई
दुर्ग। रात से हो रही लगातार बारिश के बाद शहर के कई इलाकों में जलभराव की स्थिति को देखते हुए वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं पूर्व विधायक अरुण वोरा जनता की परेशानी जानने शहर के विभिन्न क्षेत्रों में पहुंचे। सिकोलाभाठा, शक्ति नगर, शंकर नगर, बोरसी, विद्युत नगर और करहीडीह सहित कई इलाकों में नालियां और नाले जाम होने से सड़कें पानी में डूब गईं और घरों एवं दुकानों में पानी घुसने से लोगों को भारी नुकसान उठाना पड़ा।
रातभर हुई बारिश के कारण कई परिवारों में डर का माहौल बना रहा। लोगों ने बताया कि पानी बढ़ने की आशंका के चलते वे पूरी रात ठीक से सो नहीं सके। वहीं दुकानों में पानी घुसने से सामान खराब होने और व्यापारियों को आर्थिक नुकसान की स्थिति बनी।
मौके का जायजा लेते हुए अरुण वोरा ने कहा कि हर साल बारिश के दौरान शहर में यही हालात बन रहे हैं, लेकिन प्रशासन स्थायी समाधान करने के बजाय बारिश आने का इंतजार करता दिखाई देता है। नालों की समय पर सफाई नहीं होने और जल निकासी की पर्याप्त व्यवस्था नहीं होने का खामियाजा आम जनता को भुगतना पड़ रहा है।
उन्होंने कलेक्टर एवं नगर निगम आयुक्त को तत्काल अलर्ट करते हुए जलभराव वाले क्षेत्रों में युद्धस्तर पर पानी निकासी, नालों की सफाई और प्रभावित लोगों की मदद सुनिश्चित करने की मांग की। उन्होंने कहा कि प्रशासन को केवल कार्यालयों में बैठकर स्थिति की समीक्षा करने के बजाय मैदानी स्तर पर उतरकर जनता की समस्या का समाधान करना चाहिए।
वोरा ने कहा कि यह दूसरी बार है जब बारिश ने शहर की बदहाल जल निकासी व्यवस्था की पोल खोल दी है।यदि समय रहते स्थायी व्यवस्था नहीं की गई तो आने वाले दिनों में भारी बारिश के दौरान स्थिति और गंभीर हो सकती है।
उन्होंने प्रशासन से मांग की कि जलभराव वाले सभी संवेदनशील क्षेत्रों को चिन्हित कर तत्काल राहत एवं जल निकासी की व्यवस्था की जाए तथा नालों की सफाई और ड्रेनेज सिस्टम की खामियों को दूर करने के लिए स्थायी कार्ययोजना बनाई जाए।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.