दुर्ग-भिलाई

तिरंगा यात्रा, हर घर तिरंगा को लेकर भाजयुमो भिलाई की बैठक संपन्न

image_380x226_66b5c55d30f2b.jpg

भिलाईनगर। भारतीय जनता युवा मोर्चा के राष्ट्रीय कार्यक्रम तिरंगा यात्रा, हर घर तिरंगा अभियान के निमित्त भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला भिलाई की बैठक जिला अध्यक्ष अमित मिश्रा की अध्यक्षता में संपन्न हुई।

बैठक में मुख्य रूप से भाजपा जिला अध्यक्ष महेश वर्मा , जिला प्रभारी संदीप शर्मा, जिला महामंत्री प्रेमलाल साहू व बिजेंद्र सिंह उपस्थित रहे!

आयोजित बैठक में हर घर तिरंगा अभियान कार्यक्रम की संपन्नता को लेकर रूपरेखा तय की गई साथ ही साथ कार्यक्रम के संपादन को लेकर जिला स्तर से लेकर मंडल स्तर तक की समितियां गठन कर उसकी घोषणा की गई।

 जिला भाजपा अध्यक्ष महेश वर्मा ने कहा कि बैठक का मुख्य उद्देश्य हर घर तिरंगा - तिरंगा यात्रा अभियान को भव्य स्वरूप प्रदान करना है। कुछ वर्षों से पार्टी के कार्यकर्ता देशवासियों के साथ मिलकर हर्षोल्लास के साथ राष्ट्र की एकता एवं अखंडता के संकल्प को प्रतिबद्धता के साथ हर घर तिरंगा - तिरंगा यात्रा के कार्यक्रमों के माध्यम से मनाते आ रहे हैं।

विगत कुछ वर्षों से पूरे देश में हर घर तिरंगा अभियान से सब हाई जोश में रहते है और इसे लेकर तरह-तरह के इनोवेशन भी होने लगे हैं। राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे को लेकर ऐसा उल्लास और उमंग हमें एक दूसरे से जोड़ता है। हम इस अभियान के माध्यम से लोगों के मन में देश के प्रति राष्ट्रभाव की अलख जगाना चाहते हैं, खासकर छोटे बच्चों के माध्यम से तिरंगा लगवाना बहुत ही प्रेरक होगा ताकि बच्चों के मन में बचपन से ही देश के प्रति लगाव और राष्ट्रभाव जाग सके। इस अभियान का संचालन बेहतर ढंग से हो सके, इसका हमें चिंतन करना है। समस्त कार्यक्रमों को सोशल मीडिया के माध्यम से प्रसारित भी करना है साथ ही साथ विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस को 14 अगस्त को मनाना है ताकि लोगों को पता चल सके कि विभाजन की दर्द क्या था।

बैठक में भाजपा जिला प्रभारी संदीप शर्मा ने कहा कि भाजपा ही ऐसी राजनीतिक दल है जो राष्ट्रवादी विचार को जन जन तक ले जाने हेतु लगातार कार्य करती है, तिरंगा यात्रा के माध्यम से विशेषकर युवा पीढ़ी को विभाजन के दंश से अवगत कराने हेतु क्योंकि विभाजन में 20 करोड़ विस्थापितो के अलावा 25 लाख के आसपास जघन्य हत्याकांड इतिहास का सबसे वीभत्स कांड था! जनता और युवा पीढ़ी इस तथ्य से अवगत हो यही उद्देश्य है !

युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष अमित मिश्रा  कहा कि देश दुनिया में राष्ट्रीयता का भाव जगाने के लिए भाजपा राष्ट्र के निर्माण एवं राष्ट्र सेवा को अपना लक्ष्य मानती है। देश विरोधी ताकतें देश को तोड़ने का काम करती है, इसलिए राष्ट्र का अच्छे से संचालन हो इसके लिए राष्ट्रीयता का भाव होना आवश्यक है। विभाजन की विभीषिका से उत्पन्न वेदना आज भी लोगों के दिमाग में है। देश को धर्म के आधार पर दो टुकड़े में बांटने का काम कांग्रेस के द्वारा किया गया था इसलिए 14 अगस्त को भाजपा पूरे प्रदेश एवं देश भर में लोगों को संदेश देने के लिए इस बार विभाजन विभीषिका का स्मृति दिवस  आयोजित कर रही है। प्रदेश एवं शीर्ष नेतृत्व के द्वारा इस कार्यक्रम के संपादन को लेकर जो भी दिशा निर्देश हमें दिए गए हैं उसे पूरी सजगता एवं ईमानदारी के साथ हमें पूर्ण करना है।

मुख्य रूप से भाजयुमो जिला अध्यक्ष अमित मिश्रा, प्रदेश सह प्रचार प्रमुख आकाश ठाकुर, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राहुल परिहार, जिला महामंत्री विशालदीप नायर जिला उपाध्यक्ष सौरभ जायसवाल, ज़िला मंत्री सौरभ चटर्जी, हर्षल यादव, राहुल झा, जयंत शर्मा, सतीश दुबे, उमाकांत साहू, कन्या शक्ति  संस्कृति वर्मा, अपर्णा मुखर्जी, मंडल अध्यक्ष मनीष पिपरोल, विनय सेन, नवीन सिंह, प्रशांत, डिकेश पटेल, नरेंद्र निर्मलकर, महामंत्री आशुतोष तिवारी, अनिल नायक, गोविंद पटेल, प्रवीण राजपूत, सुजीत यादव, विनय मानिकपुरी, हिमांशु चंद्राकर, पीयूष अग्निहोत्री, कृष्णा द्विवेदी, पूनमचंद सपहा, हिमालय रॉकी, साकेत जैन, तुषार देवांगन, प्रेमशंकर पासवान उपस्थित रहे!

एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

Advertisement

Popular Post

This Week
This Month
All Time

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

logo.webp

स्वामी / संपादक- पवन देवांगन

- बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल : dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

NEWS LETTER
Social Media

Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved

Powered By Global Infotech.