ब्रेकिंग

‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ महारैली में उमड़ा जनसैलाब, दिल्ली पहुंचे छत्तीसगढ़ के हजारों कांग्रेस कार्यकर्ता : अय्यूब खान

584021120260415151002128804.jpg

-दुर्ग-भिलाई के कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने रामलीला मैदान में दर्ज कराई सहभागिता, लोकतंत्र और मताधिकार की रक्षा के लिए संघर्ष जारी रखने का लिया संकल्प
दुर्ग।
कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे एवं लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के आह्वान पर दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ महारैली में लाखों की संख्या में लोगों की भीड़ उमड़ी। इस महारैली में छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव अय्यूब खान अपने साथियों के साथ शामिल हुए। छत्तीसगढ़ से भी बड़ी संख्या में कांग्रेस नेताओं एवं हजारों कार्यकर्ताओं ने दिल्ली पहुंचकर रैली में अपनी सहभागिता दर्ज कराई।
इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस सचिव अय्यूब खान ने कहा कि देश में लोकतंत्र और नागरिकों के मताधिकार पर गंभीर संकट मंडरा रहा है। चुनाव आयोग जैसी महत्वपूर्ण संवैधानिक संस्था की निष्पक्षता और स्वतंत्रता पर सवाल खड़े हो रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार संवैधानिक संस्थाओं को कमजोर कर लोकतांत्रिक व्यवस्था को प्रभावित कर रही है।
अय्यूब खान ने कहा कि जब तक केंद्र सरकार मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को पद से नहीं हटाती और लोकतांत्रिक प्रक्रिया के तहत निष्पक्ष नए चुनाव आयुक्त की नियुक्ति नहीं करती, तब तक कांग्रेस पार्टी और देशभर के विपक्षी दलों का आंदोलन जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि वोट की चोरी केवल चुनावी प्रक्रिया से जुड़ा मामला नहीं, बल्कि देश के संविधान और लोकतंत्र पर हमला है। कांग्रेस का एक-एक कार्यकर्ता लोकतंत्र एवं मताधिकार की रक्षा की इस लड़ाई को आखिरी दम तक लड़ेगा।
महारैली में दुर्ग-भिलाई से अय्यूब खान के साथ जिला कांग्रेस दुर्ग के महासचिव जसवंत गायकवाड़, जिला कांग्रेस सचिव अभिषेक जांगड़े, कांग्रेस नेता सचिन पाटने, पुरुषोत्तम सोनवानी, रफीक खान, राकेश दुबे, इंटक कांग्रेस दुर्ग के अध्यक्ष अभिषेक शर्मा, करतार सिंह सहित अन्य कांग्रेस नेता एवं कार्यकर्ता शामिल हुए।
अय्यूब खान ने कहा कि देश के लोकतांत्रिक मूल्यों, संविधान और प्रत्येक नागरिक के वोट के अधिकार की रक्षा के लिए कांग्रेस का संघर्ष निरंतर जारी रहेगा।

एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

Advertisement

ताज़ा समाचार

Popular Post

This Week
This Month
All Time

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

logo.webp

स्वामी / संपादक- पवन देवांगन

- बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल : dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

NEWS LETTER
Social Media

Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved

Powered By Global Infotech.