होम / दुर्ग-भिलाई / सुशासन की सरकार में हर वर्ग के विकास को मिल रही प्राथमिकता : विधायक ललित चंद्राकर
दुर्ग-भिलाई
-किसान कल्याण, महिला सशक्तिकरण, जनजातीय उत्थान और आधुनिक अधोसंरचना के विस्तार से छत्तीसगढ़ की विकास यात्रा को मिली नई गति

दुर्ग। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस एवं राज्योत्सव के अवसर पर दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर ने प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में प्रदेश में सुशासन, विकास और जनकल्याण की नई इबारत लिखी जा रही है। सरकार का संकल्प है कि शासन की योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे और गरीब, किसान, युवा, महिला एवं जरूरतमंद परिवारों के जीवन में सकारात्मक बदलाव आए।
विधायक ललित चंद्राकर ने कहा कि दुर्ग ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र में शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, अधोसंरचना और जनसुविधाओं के विस्तार के लिए लगातार कार्य किए जा रहे हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क, भवन, नाली, पुल-पुलिया, पेयजल और विद्युत व्यवस्था जैसी बुनियादी सुविधाओं के विकास को प्राथमिकता दी जा रही है।
उन्होंने कहा कि हमारा संकल्प दुर्ग ग्रामीण क्षेत्र को बेहतर सड़कें और आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराना है, ताकि आम नागरिकों का जीवन अधिक सुविधाजनक और सुगम बन सके। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन एवं मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ विकास की नई ऊंचाइयों की ओर तेजी से अग्रसर है।
-किसानों, महिलाओं और जरूरतमंद परिवारों के जीवन में आ रहा सकारात्मक बदलाव
विधायक चंद्राकर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में जनकल्याण और अंत्योदय की भावना को धरातल पर साकार करने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। प्रदेश के 25 लाख से अधिक धान उत्पादक किसानों को 3,100 रुपये प्रति क्विंटल की दर से धान खरीदी का लाभ मिल रहा है। वहीं प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि और प्रधानमंत्री धनधान्य कृषि योजना के माध्यम से किसानों को आर्थिक संबल मिलने के साथ कृषि एवं ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती मिल रही है।
उन्होंने बताया कि प्रदेश के लगभग 73 लाख जरूरतमंद परिवारों को निःशुल्क राशन उपलब्ध कराया जा रहा है। वहीं 22 लाख से अधिक गरीब परिवारों का पक्के मकान का सपना साकार हुआ है। जल जीवन मिशन के माध्यम से 41 लाख से अधिक ग्रामीण परिवारों के घरों तक नल से जल की सुविधा पहुंची है। लगभग 40 लाख परिवारों को रसोई गैस कनेक्शन उपलब्ध कराए गए हैं तथा करीब ढाई करोड़ आयुष्मान कार्डों के माध्यम से लोगों को स्वास्थ्य सुरक्षा का लाभ मिल रहा है।
विधायक ने कहा कि महतारी वंदन योजना महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में महत्वपूर्ण पहल साबित हुई है। इस योजना के तहत लगभग 68 लाख माताओं-बहनों को प्रतिमाह एक हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जा रही है, जिससे उनके स्वावलंबन, आत्मसम्मान और आर्थिक सुरक्षा को मजबूती मिल रही है।
अंत में विधायक ललित चंद्राकर ने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार किसान, महिला, युवा, गरीब और समाज के प्रत्येक वर्ग के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध है। राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर हम सभी को विकसित, समृद्ध और आत्मनिर्भर छत्तीसगढ़ के निर्माण में सहभागी बनने का संकल्प लेना चाहिए।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.