दुर्ग। दुर्ग जिले में दिनांक 06 फरवरी 2026 को छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण एवं अन्य पिछड़ा वर्ग क्षेत्र विकास प्राधिकरण के सम्मेलन के आयोजन के चलते वीवीआईपी/वीआईपी मूवमेंट प्रस्तावित है। इसे देखते हुए यातायात पुलिस दुर्ग द्वारा आम नागरिकों की सुविधा, सुरक्षा और सुचारू यातायात व्यवस्था बनाए रखने हेतु विशेष यातायात डायवर्शन प्लान लागू किया गया है।
यातायात पुलिस के अनुसार, 06 फरवरी को सम्मेलन अवधि के दौरान दुर्ग शहर में भारी वाहनों का प्रवेश पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा। वहीं छोटे वाहनों एवं बसों के लिए वैकल्पिक मार्ग और पार्किंग व्यवस्था तय की गई है।
छोटे वाहनों के लिए रूट व्यवस्था ..
ग्रीन चौक से राजनांदगांव जाने वाले वाहन अग्रसेन चौक, इंदिरा मार्केट, पटेल चौक, गंजपारा, पुलगांव चौक, राजेन्द्र पार्क–चर्च गेट, चौपाटी टर्निंग, उतई तिराहा, जेल रोड, महाराजा चौक होकर आवागमन करेंगे।
सेक्टर क्षेत्र से दुर्ग शहर में प्रवेश करने वाले वाहन ठगड़ा बंध पुल से जेल तिराहा, समृद्धि मार्केट, साईं द्वार, राजेन्द्र पार्क मार्ग का उपयोग करेंगे।
Y शेप ब्रिज से पुलगांव की ओर जाने वाले वाहन मालवीय नगर, राजेन्द्र प्रसाद चौक, चर्च चौपाटी टर्न, साईं द्वार, कासिरिडीह, जेल तिराहा, महाराजा चौक, पद्मनाभपुर मार्ग से जाएंगे।
बसों के लिए रूट व पार्किंग ..
रायपुर, बेमेतरा, कवर्धा, गंडई, सलहेवारा, रेंगाखार जाने वाली बसें धमधा ओवरब्रिज के पहले गंज मंडी स्थित FCI गोदाम में पार्क होंगी और क्रमवार सवारी लेकर रवाना होंगी।
राजनांदगांव, खैरागढ़, बालोद, डोंगरगढ़, दल्लीराजहरा, धमतरी, अर्जुंदा जाने वाली बसें पुलिस लाइन दुर्ग–गंजपारा में पार्किंग कर जीवन प्लाज़ा के सामने से सवारी लेंगी।
पाटन, रानीतरई, धमतरी जाने वाली बसें महिला समृद्धि बाज़ार, सिविल लाइन दुर्ग के सामने पार्किंग कर वहीं से प्रस्थान करेंगी।
पुलिस की अपील ..
यातायात पुलिस दुर्ग ने नागरिकों से अपील की है कि निर्धारित डायवर्शन मार्गों, बस पार्किंग एवं स्टैंडिंग व्यवस्था का पालन करें, यातायात पुलिसकर्मियों के निर्देशों का सहयोग करें तथा प्रतिबंधित मार्गों का अनावश्यक उपयोग न करें। नागरिकों के सहयोग से यातायात व्यवस्था सुरक्षित एवं सुचारू बनी रहेगी।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.