होम / दुर्ग-भिलाई / दृष्टिबाधित बच्चों के साथ मनाई खुशियों की दीपावली, सांसद रजनी विजय बघेल ने बच्चों को मिठाइयां और पटाखे भेंट कर बांटी खुशियां
दुर्ग-भिलाई

दुर्ग।दीपावली का पर्व हर किसी के जीवन में खुशियों और रोशनी का संदेश लेकर आता है। इसी भावना के साथ रोटरी चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा संचालित दृष्टिबाधित विद्यार्थियों के विद्यालय में आज सांसद दुर्ग लोकसभा श्रीमती रजनी विजय बघेल ने बच्चों के बीच पहुंचकर दीपावली की खुशियां साझा कीं।
इस अवसर पर श्रीमती रजनी विजय बघेल के साथ सौरभ बघेल, अनंत उपाध्याय एवं श्रीमती पल्लवी टिकहरिया भी उपस्थित रहे। सभी ने उत्साहपूर्ण वातावरण में दृष्टिबाधित बच्चों के साथ समय बिताया और उन्हें दीपावली की मिठाइयां खिलाकर पर्व की खुशियों में शामिल किया। साथ ही बच्चों की पसंद के पटाखे उपहार स्वरूप भेंट किए, जिससे बच्चों के चेहरे खुशी से खिल उठे।
इस पहल का उद्देश्य था कि रोशनी और खुशियों का यह पर्व दृष्टिबाधित बच्चों के जीवन में भी उत्साह, उमंग और अपनत्व का संदेश लेकर आए। बच्चों के साथ आत्मीयता से समय बिताते हुए अतिथियों ने उनके आनंद को साझा किया और दीपावली की शुभकामनाएं दीं।
कार्यक्रम के दौरान रोटरी चैरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष सी.एस. बाजवा, सचिव ज्ञानचंद जैन, कोषाध्यक्ष सुमन कनौजिया, विद्यालय की प्राचार्य श्वेता महोबिया, विद्यालय के शिक्षकगण एवं दृष्टिबाधित विद्यार्थी उपस्थित रहे। सभी की सहभागिता से विद्यालय परिसर में दीपावली का उत्सव हर्षोल्लास और आत्मीयता के साथ मनाया गया।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.