भिलाई नगर। छत्तीसगढ़ शासन के संस्कृति विभाग द्वारा प्रति वर्ष विभिन्न कलाओं में विशिष्टता प्राप्त नामचीन कलाकारों को सम्मानित किया जाता है। इसी कड़ी में इस वर्ष राज्योत्सव के अवसर पर पंडवानी कला के लिए छत्तीसगढ़ के पंडवानी गायन हेतु डॉ. तीजन बाई सम्मान हेतु दुर्ग जिले के पंडवानी गायक चेतन लाल देवांगन को सम्मानित किया गया है। दुर्ग जिला देवांगन समाज द्वारा, चेतन देवांगन को डॉ. तीजन बाई सम्मान से सम्मानित किए जाने पर हर्ष व्यक्त करते हुए शुभकामनाएं ज्ञापित किया। दुर्ग जिला देवांगन समाज के अध्यक्ष पुरानिक राम देवांगन ने कहा यह सम्मान न केवल देवांगन समाज के लिए गौरव का विषय है बल्कि पूरे प्रदेश के पंडवानी एवं लोक संगीत से जुड़े लोगों के लिए गौरवशाली क्षण है। ज्ञातव्य हो कि चेतन देवांगन ने पंडवानी अपने गुरु श्रद्धेय झाडूराम देवांगन से पंडवानी के वेदमती शैली में गायन विद्या प्राप्त किया है। उन्होंने न केवल छत्तीसगढ़ बल्कि पूरे भारत के अधिकांश राज्यों एवं विदेशों में भी पंडवानी की प्रस्तुति दिया है। उल्लेखनीय है कि पद्मश्री डॉ. तीजन बाई की स्मृति में यह राज्यस्तरीय लोक कला सम्मान (इस वर्ष 2026में) पहली बार दिया दिया जा रहा है। चेतन देवांगन यह सम्मान प्राप्त करने वाले पहले पंडवानी गायक हैं।
छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक धरोहर पंडवानी गायन की परंपरा को चिरकाल तक अक्षुण्य बनाए रखने के लिए चेतन देवांगन को इस प्रतिष्ठापूर्ण अलंकरण सम्मान पर शुभकामना देने वालों में दुर्ग जिला देवांगन समाज से पुरानिक राम देवांगन, भूषण लाल देवांगन, राजेंद्र लिमजे, धीरेन्द्र देवांगन, हरि प्रसाद देवांगन, धनुकलाल देवांगन, खुमान सिंह देवांगन, आशीष देवांगन, राज कुमार देवांगन, तुलसी देवांगन, अशोक देवांगन, सोहन लाल देवांगन, मुकेश, वासुदेव, राजेश, मंगतूराम देवांगन, मेघलाल देवांगन, यादराम देवांगन, भेदु राम देवांगन, ओम प्रकाश देवांगन, टोपसिंह देवांगन, लोमश देवांगन, श्रीकांत, दिलीप देवांगन, दुर्ग नगर देवांगन समाज से राकेश देवांगन, दुष्यंत देवांगन, भूषण देवांगन, प्रहलाद देवांगन, डोमन लाल देवांगन, पुनाराम देवांगन, दीपक देवांगन, श्रीमती कीर्ति देवांगन, श्रीमती पिंकी देवांगन, श्रीमती केजा देवांगन, श्रीमती खिलेश्वरी देवांगन, नेकप्रभा देवांगन, यामिनी देवांगन आदि थे।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.