छत्तीसगढ़ स्टेट मिनी शतरंज चैंपियनशिप में  200 खिलाड़ी शामिल

छत्तीसगढ़ स्टेट मिनी शतरंज चैंपियनशिप में  200 खिलाड़ी शामिल
RO.NO. 12879/25

RO.NO. 12879/25

RO.NO. 12879/25

अंडर 9 व अंडर 13 के  शीर्ष पर चल रहे खिलाड़ियों के नाम

भिलाई । छत्तीसगढ़ प्रदेश शतरंज संघ,जिला शतरंज संघ दुर्ग एवम अग्रसेन जन कल्याण समिति तथा अग्रसेन महिला कल्याण समिति के एमएम संयुक्त तत्वावधान में 1 से 4 अगस्त तक भिलाई सेक्टर 6 के श्री अग्रसेन भवन में आयोजित छत्तीसगढ़ स्टेट मिनी शतरंज चैंपियनशिप के अंडर 9 एवम अंडर 13 के  पांचवे चक्र का शुभारंभ कैंडिडेट मास्टर विनोद शर्मा, प्रदेश शतरंज संघ के सह सचिव विकास शर्मा,इंटरनेशनल आर्बिटर अलंकार भिवगड़े, फिडे आर्बिटर रोहित यादव ने किया।

जिला शतरंज संघ दुर्ग के अध्यक्ष ईश्वर सिंह राजपूत ने जानकारी देते हुए बताया की प्रतियोगिता के दोनो वर्गो में राज्य भर के  200 खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं । पांचवे चक्र की  समाप्ति के पश्चात अंडर 9 एवम अंडर 13 के शीर्ष पर चल रहे खिलाड़ियों के बारे में बताया कीअंडर 9 बॉयज वर्ग में विराट अय्यर, अर्नव गोयल, भव्यम झावर, अंडर 9 के गर्ल्स वर्ग में स्वरा बोरखडे ,शताक्षी गुप्ता, शावी जैन अंडर 13 के बॉयज वर्ग में देवांश जैन,प्रभमन सिंग मल्होत्रा, ईशान सैनी अंडर 13 के गर्ल्स वर्ग में राशि ,आराध्या तिवारी  शीर्ष पर चल रहे है।