मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने गोल मारकर फुटबॉल ग्राउंड का किया उदघाटन

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने गोल मारकर फुटबॉल ग्राउंड का किया उदघाटन
RO.NO. 12879/25

RO.NO. 12879/25

RO.NO. 12879/25

- रात 10 बजे के बाद नही जलेगी होली दक्षिणापथ, दुर्ग। रंग त्योहार आते ही प्रशासन अलर्ट हो गई है। किसी प्रकार की घटना न हो इसके लिए रिसाली निगम कार्यालय में शांति समिति की बैठक ली गई। पुलिस विभाग ने जनप्रतिन्धियों की भूमिका महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि वे रात 10 बजे के बाद होलिका दहन न करने दे। साथ ही भाईचारे के त्योहार को शांति पूर्ण तरीक़े से मनाने में अहम भूमिका का निर्वहन करे। रिसाली शहर सरकार बनने के बाद पहली महापौर शशि सिन्हा, सभापति केशव बंछोर व निगम आयुक्त आशीष देवांगन की उपस्थिति में नेवई थाना प्रभारी भारती मरकाम ने शनिवार दोपहर 12 बजे शांति समिति की बैठक ली। उन्होंने कहा कि रिसाली क्षेत्र 40 वार्ड में बटा हुआ है। पार्षद अपने अपने वार्ड का प्रतिनिधित्व करते है। शांति का माहौल बिगडऩे पर सबसे पहले बात पार्षद तक पहुचती है। इसलिए इस त्यौहार में उनकी भूमिका महत्वपूर्ण हो जाती है। थाना प्रभारी ने कहा कि सजगता से बड़ी घटना को रोका जा सकता है और विवाद को मौके पर ही खत्म की जा सकती है। शांति समिति की बैठक में रिसाली नगर पालिक निगम के एमआईसी सदस्य व पार्षद गण उपस्थित थे। बाइक जब्त हुई तो होली के बाद मिलेगी थाना प्रभारी ने बताया कि होली के पहले गुंडा बदमाशो की धरपकड़ शुरू हो जाएगी। उन्होंने बताया कि चौक चौराहों पर वाहनों की जांच की जाएगी।शराब पीकर गाड़ी चलाने वालों से गाड़ी जब्त कर उसे थाना लाया जाएगा। न्यायालय के आदेश पर होली के बाद गाड़ी को छोड़ा जाएगा। टीआई ने बताया कि चंदा मांगने , कालिख पोतने , तेज आवाज में डीजे बजाने और हुड़दंग करने वालो को सीधे जेल भेजा जाएगा। संवेदनशील वार्ड में नजर थाना प्रभारी ने जानकारी दी कि घनी आबादी बस्ती में उनकी पैनी नजर रहेगी। इसके लिए 3 पेट्रोलिग गाड़ी की व्यवस्था की गई है। साथ ही फिक्स प्वाइंट मे जवानों की तैनाती रहेगी। उन्होंने जनप्रतिन्धियों से कहा कि वे थाना के या फिर कंट्रोल रूम में किसी प्रकार की सूचना या पोलिस मदद के लिए फोन लगा सकते है।