बड़ी खबर:  प्रतिनियुक्ति से लौटे आईएएस रजत कुमार को सचिव वाणिज्य-उद्योग विभाग की मिली जिम्मेदारी

बड़ी खबर:  प्रतिनियुक्ति से लौटे आईएएस रजत कुमार को सचिव वाणिज्य-उद्योग विभाग की मिली जिम्मेदारी
RO.NO. 12945/82

RO.NO. 12945/82

RO.NO. 12945/82

-11 आईएएस अफसरों के प्रभारों में फेरबदल
रायपुर । राज्य में पदस्थ 11 आईएएस अफसरों के प्रभार में फेरबदल किया गया है। वहीं केन्द्रीय प्रतिनियुक्ति से लौटेने आईएएस अफसर रजत कुमार को सचिव, वाणिज्य एवं उद्योग तथा सार्वजनिक उपक्रम विभाग के पद पर पदस्थ करते हुए सचिव वाणिज्य एवं उद्योग रेल परियोजनाएं विभाग का अतिरिक्त प्रभार सौंपा दिया गया है।
सामान्य प्रशासन से जारी आदेशानुसार श्रीमती ऋचा शर्मा अपर मुख्य सचिव, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग को उनके वर्तमान कर्तव्यों के साथ ही साथ अपर मुख्य सचिव खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। इसी तरह अंकित आनंद सचिव वाणिज्य एवं उद्योग विभाग को सचिव योजना आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग एवं सचिव बीस सूत्रीय कार्यक््रम क्रियान्वयन विभाग एवं आवास एवं पर्यावरण विभाग के साथ अध्यक्ष छग पर्यावरण संरक्षण मंडल का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। बसवराजू एस, सचिव विमानन विभाग का कार्यभार ग्रहण करने के दिनांक से पी. दयानंद सचिव मुख्यमंत्री, सचिव खनिज साधन विभाग, जनसंपर्क विभाग, अध्यक्ष छग स्टेट पावर कंपनी, सचिव वाणिज्य एवं उद्योग रेल परियोजनाएं
सचिव केवल विमानन विभाग के अतिरिक्त प्रभार से मुक्त किया गया है। श्रीम सिंह मुख्य कार्यपालन अधिकारी छग राज्य ग्रामीण विकास अभिकरण को अस्थायी रूप से सचिव पंचायण एवं ग्रामीण विकास विभाग में पदस्थ किया गया है, उनके अतिरिक्त प्रभार यथावत रहेगा। राजेश सिंह राणा सचिव पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग तथा अतिरिक्त प्रभार मुख्य कार्यपालन अधिकारी के्रेडा एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी छग राज्य कौशल विकास अधिकरण को अस्थयी रूप से मुख्य कार्यपालन अधिकारी के्रेडा के पद पर पदस्थ किया गया है। वहीं मुख्य कर्यपालन अधिकारी छग राज्य कौशल विकास अधिकरण का अतिरक्त प्रभार दिया गया है। भूरे सर्वेश्वर नरेन्द्र मिशन संचालक जल जीवन मिशन का कार्यपालन ग्रहण करने के दिनांक से सुनील कुमार जैन संचालक भौमिकी तथा खनिकर्म तथाि अतिरिक्त प्रभार विशेष सचिव खनिज विभाग, ऊर्जा विभाग, मिशन संचालक, जल जीवन मिशन, प्रबंधक संचालक छग राज्य खनिज विकास निगम केवल मिशन संचालक जल जीवन मिशन के अतिरिक्त प्रभार से मुक्त किया गया है। जितेंद्र कुमार शुक्कला प्रबंध संचालक छग पर्यटन मंडल तथा अतिरिक्त प्रभार संचालक खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण को अस्थायी रूप से संचालक खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण के पद पर पदस्थ किया गया है। प्रभात मलिक मुख्य कार्यपालन अधिकारी छग इंफोटेक प्रमोशन सोसायटी चिप्स तथा अतिरिक्त प्रभार संयुक्त सचिव सुशासन एवं अभिसरण विभाग, संयुक्त सचिव इलेक्ट्रानिक एवं सूचना प्रौद्योगिकी विभाग को संचालक उद्योग विभाग का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। विवेक आचार्य संचालक संस्कृति एवं पुरातत्व विभाग को प्रबंधक संचालक छग पर्यटन मंडल का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। विश्वेश कुमार मुख्य वन संरक्षक को वन विभाग के प्रतिनियिुक्ति से वापस लेकर प्रबंधक संचालक छग राज्य औद्योगिकी विकास निगम के पद पर पदस्थ किया गया है।