गर्म कपड़ों से बदबू दूर करने के लिए अपनाएं ये असरदार तरीके

गर्म कपड़ों से बदबू दूर करने के लिए अपनाएं ये असरदार तरीके
RO.NO. 12945/82

RO.NO. 12945/82

RO.NO. 12945/82

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी ने आज अपना स्थापना दिवस गृह स्तर पर मनाया। भाजपा के राष्ट्रीय उपाधयक्ष तथा छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह ने अपने आवास पर ध्वज फहराया तो राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री सौदान सिंह तथा छत्तीसगढ़ प्रदेश संगठन मंत्री पवन साय ने कुशाभाऊ ठाकरे परिसर स्थित प्रदेश पार्टी मुख्यालय में ध्वज वंदना की।
कोरोना संकट के कारण भाजपा ने गृह स्तर पर स्थापना दिवस मनाने का निर्णय लिया। राज्य में प्रदेश अध्यक्ष विक्रम उसेंडी ने सभी कार्यकर्ताओं से अपने-अपने घरों में व्यक्तिगत रूप से ध्वज फहराने की अपील की थी। कुशाभाऊ ठाकरे परिसर भाजपा प्रदेश कार्यालय में पार्टी के स्थापना दिवस पर राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री सौदान सिंह ने भाजपा का ध्वज फहराया। साथ ही पंडित श्यामा प्रसाद मुखर्जी तथा पंडित दीन दयाल उपाध्याय के चित्र पर पुष्प अर्पित कर कोरोना से बचने के लिए मास्क वितरण किया। इस अवसर पर प्रदेश संगठन मंत्री पवन साय भी उपस्थित रहे।
भाजपा के सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने अपने घरों में पार्टी का ध्वज फहराने के बाद भारत माता, श्यामा प्रसाद मुखर्जी, दीनदयाल उपाध्याय, अटल बिहारी वाजपेयी, विजयाराजे सिंधिया और कुशाभाऊ ठाकरे के चित्रों पर पुष्पांजलि अर्पित की। कार्यकर्ता एक दिन का उपवास रखकर भी सहभागिता निभा रहे हैं। भाजपा के सभी सक्रिय कार्यकर्ता 40-40 कार्यकर्ताओं से संपर्क कर पीएम केयर्स में भी अंशदान करवा रहे हैं।