BIG-Announcements : दिल्ली में कोरोना से मरने वालों के परिजनों को मिलेगी 50,000 की मदद, ये फायदे भी मिलेंगे

BIG-Announcements : दिल्ली में कोरोना से मरने वालों के परिजनों को मिलेगी 50,000 की मदद, ये फायदे भी मिलेंगे
RO.NO. 12945/82

RO.NO. 12945/82

RO.NO. 12945/82

दक्षिणापथ,दुर्ग । शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गया पटेल की नई कार्यकारिणी विवादों में आ गई है। जिसका बड़ा कारण प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रभारी महामंत्री (प्रशासन) रवि घोष द्वारा जारी की गई शहर कांग्रेस कमेटी के कार्यकारिणी की सूची और दुर्ग के स्थानीय नेताओं द्वारा समाचार पत्रों को प्रकाशन के लिए उपलब्ध करवाए गए कार्यकारिणी की सूची में असमानता को बताया जा रहा है। इन दोनों सूचियों में 26 नामों में असमानता सामने आई है, वहीं अधिकृत सूची में अंकित पदों के साथ भी छेड़छाड़ करने का खुलासा हुआ है। अधिकृत सूची में जिसे विशेष आमंत्रित सदस्य बनाया गया है, उसे दूसरी सूची में महामंत्री जैसे बड़े पदों से नवाजा गया है। ऐसी ही गड़बड़ी संयुक्त महामंत्री, संयुक्त सचिव और सचिव पदों पर उजागर हुई है। कार्यकारिणी की सूची में असमानता से कई नवनियुक्त पदाधिकारी अब तक यह समझ नहीं पा रहे हैं कि उन्हें शहर जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यकारिणी में किस पद का दायित्व मिला है। जिससे नवनियुक्त पदाधिकारियों में पदों को लेकर असमंजस की स्थिति पैदा होना स्वभाविक है।
दुर्ग विधायक अरुण वोरा द्वारा अनुशंसित और प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रभारी महामंत्री (प्रशासन) रवि घोष द्वारा जारी किए गए अधिकृत सूची में स्थानीय स्तर पर फेरबदल करना दुर्ग कांग्रेस की बड़ी अनुशासनहीनता को प्रदर्शित करता है। जिससे शहर कांग्रेस कमेटी की नई कार्यकारिणी को लेकर कई सवाल खड़े हो रहे हैं। बताया गया है कि अधिकृत सूची में युवा नेता राजेश रुंगटा को विशेष आमंत्रित सदस्य बनाया गया है, लेकिन दूसरी सूची में उन्हें महामंत्री का पद दिया गया है। इसी प्रकार अनिल ताम्रकार, अनूप पाटिल, जितेन्द्र तिवारी के नाम भी दोनों सूची में अलग-अलग पदों में नजर आ रहे हैं। जो कार्यकारिणी में बड़ी गड़बड़ी की ओर इशारा कर रहा है। बहरहाल अधिकृत सूची व दूसरी सूची में असमानता का यह मामला शहर के कांग्रेस की राजनीति में अच्छा खासा चर्चा का विषय बना हुआ है