Bengal Election Result : प. बंगाल में बीजेपी जीत चुकी है, रिजल्ट जो भी हो, जानें कैसे

Bengal Election Result : प. बंगाल में बीजेपी जीत चुकी है, रिजल्ट जो भी हो, जानें कैसे
RO.NO. 12945/82

RO.NO. 12945/82

RO.NO. 12945/82

दक्षिणापथ, दुर्ग। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी आगामी कुछ महीनों के अंतराल में होने जा रहे भिलाई, चरोदा व रिसाली निगम के चुनाव में अपना प्रत्याशी मैदान में उतारेगी। पार्टी ने प्रदेश में 5 लाख सदस्य बनाने का अभियान शुरु कर दिया है। विधानसभा के चुनाव में कांग्रेस के साथ गठबंधन का फैसला तत्कालिक परिस्थिति के आधार पर किया जाएगा। यह बातें राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के यूथ विंग छत्तीसगढ़ प्रभारी डॉ. शैलेष मोहिते पाटिल ने सोमवार को मीडिया से चर्चा में कही। इस दौरान कर्नाटक प्रभारी सुमीत सुशीलन, राष्ट्रीय सचिव नीलकंठ त्रिपाठी, महिला प्रदेशाध्यक्ष वंदना नंदनवार, युवा प्रदेशाध्यक्ष हितेश शुक्ला, प्रदेश सचिव नवीन राव, दुर्ग जिला अध्यक्ष सुशील पांडेय, हेमंत पिलोदिया, सोनू गोस्वामी एवं अन्य पदाधिकारी मौजूद थे। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के यूथ विंग छत्तीसगढ़ प्रभारी डॉ. शैलेष मोहिते पाटिल ने कहा कि पार्टी की ईकाई 26 जिले में काम कर रही है। राज्य सरकार युवाओं को गुमराह कर रही है। सरकार ने घोषणा पत्र में बेरोजगारी भत्ता देने का वायदा किया था, लेकिन उसे भी अभी तक पूरा नही किया है। इसलिए राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी अगले निकाय के चुनाव में युवा वर्ग को अवसर प्रदान करेगी। श्री पाटिल ने कहा कि महाराष्ट्र में कांग्रेस के साथ एनसीपी गठबंधन में शामिल है, लेकिन छत्तीसगढ़ में गठबंधन का निर्णय समय और परिस्थिति के आधार पर होगा। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के पूर्व विधायक नोबल वर्मा ने कहा कि छग कांग्रेस में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, मंत्री टीएस सिंहदेव व मंत्री ताम्रध्वज साहू के बीच आतंरिक मतभेद चल रहा है। मुख्यमंत्री अंबिकापुर का दौरा तभी करते है जब टीएस सिंहदेव वहां से बाहर रहते है। लेकिन यह कांग्रेस का आतंरिक मामला है। राकांपा नेताओ ने मीडिया से चर्चा के पहले कार्यकर्ता सम्मेलन किया। जिसमें नेताओं द्वारा नगरीय निकायों चुनाव की रणनीति बनाई गई और कार्यकर्ताओं को आवश्यक जिम्मेदारी सौंपी गई।