रामायण जी की शोभायात्रा में उमडे श्रद्धालु, महेश कालोनी में कल से 9 दिवसीय नवधा पारायण रामायण पाठ

रामायण जी की शोभायात्रा में उमडे श्रद्धालु, महेश कालोनी में कल से 9 दिवसीय नवधा पारायण रामायण पाठ
RO.NO. 12945/82

RO.NO. 12945/82

RO.NO. 12945/82

दुर्ग। महेश नगर स्थित राधाकृष्ण मंदिर में कृष्ण जन्माष्टमी के उपलक्ष्य पर नवधा पारायण रामायण पाठ और विष्णु महायज्ञ का भव्य आयोजन किया गया है। जिसकी शुरूवात  21 अगस्त से होगी। 29 अगस्त तक चलने वाले इस 9 दिवसीय नवधा पारायण रामायण पाठ को लेकर मंगलवार की शाम चंडी मंदिर, चंडी चौक में पूजा अर्चना कर रामायण जी की गाजे बाजे के साथ भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में महिलाएं व पुरूष अपने सिर पर रामायण जी को लेकर शामिल हुए। महिलाएं पिताम्बर व पुरूष सफेद रंग के वस्त्र में आकर्षण का केन्द्र रहे। यह शोभायात्रा चंडी मंदिर से प्रारंभ होकर पंचमुखी हनुमान मंदिर, कंकालीन मंदिर, त्रिमूर्ति हनुमान मंदिर, राम मंदिर गांधी चौक, शनिचरी बाजार, सत्तीचौरा दुर्गा मंदिर, रामदेव बाबा मंदिर होते हुए राधाकृष्ण मंदिर महेश नगर पहुंची। जहां पूरे विधि विधान के साथ रामायण जी को विराजमान किया गया। पूरे शोभायात्रा के दौरान रास्ते भर जगह-जगह श्रद्धालुओं व मंदिर समितियों द्वारा पुष्पवर्षा कर रामायण जी का स्वागत कर दर्शन का पुण्य लाभ प्राप्त किया गया।

यह शोभायात्रा जोधपुर से पधारे नवधा पारायण रामायण पाठकर्ता पंडित गोपाल आसोपा व पंडित सुशील आसोपा के सानिध्य में निकाली गई। शोभायात्रा में राधाकृष्ण मंदिर उत्सव समिति महेश नगर के संरक्षक चर्तुभुज राठी, सुरेन्द्र शर्मा, नरेन्द्र राठी, अजय शर्मा, विजय जैन, दीपक चोपड़ा, मनोज राठी, अशोक राठी, किसन साहू, राजकुमार पोद्दार, गजेन्द्र बिसानी, राधेश्याम चांडक, प्रवीण गांधी, मुकेश राठी, लवकुश सिगरौल के अलावा हजारों की संख्या में सर्व समाज की महिला व पुरूष श्रद्धालु शामिल हुए। श्री राधा कृष्ण मंदिर उत्सव समिति महेश नगर द्वारा आयोजित 9 दिवसीय नवधा पारायण रामायण पाठ प्रतिदिन दोपहर 2 बजे से शाम 6.30 बजे तक किया जाएगा। मंदिर समिति द्वारा करीब 2 हजार श्रद्धालुओं के एक साथ बैठकर सामूहिक रूप से नवधा पारायण रामायण पाठ करने की तैयारी की गई है।