दुर्ग शहर में कट आउट ही कट आउट; मोदी और साय दिख रहे जगह जगह

दुर्ग शहर में कट आउट ही कट आउट; मोदी और साय दिख रहे जगह जगह
RO No.12784/129

RO No.12784/129

RO No.12784/129

दुर्ग। दुर्ग शहर में मोदी और साय के बड़े बड़े कट आउट नजर आने लगे है। शहर की मुख्य सड़कों और चौक–चौराहों पर प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के दस फुट ऊंचे कट आउट लगाए जा रहे हैं। हालांकि अभी चुनाव की अधिसूचना जारी नही हुई है, पर भाजपा की तैयारी देख कर ऐसा लगता है कि हफ्ता -दस दिनों में ही चुनाव आने वाला है। 
गौरव पथ पर पटेल कॉम्प्लेक्स में दुर्ग शहरी विधानसभा क्षेत्र का चुनाव कार्यालय बनाया गया है। जहां हर भाजपा नेता व कार्यकर्ताओं की बैठकें हो रही है। रणनीतियों की हर दिन समीक्षा हो रही है। बताया गया कि हर दिन की चुनावी गतिविधि का रिपोर्ट दिल्ली स्थित भाजपा वार रूम भेजा जाता है। भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति देश के सभी सीटों का ब्योरा रोज लेती है। प्रदेश चुनाव समिति भी सभी चुनावी कार्यालयों के संपर्क में रहता है। 
बहरहाल, दुर्ग लोकसभा सीट पर चुनावी तैयारियों में भाजपा आगे नजर आ रही है। रामलला मूर्ति स्थापना 22 जनवरी को शहर भर में लगाए गए भगवा ध्वज आज भी लगे हुए हैं और अब भाजपा के चुनाव प्रचार का काम आ रहा है। 
ग्रामीण हलकों में भी भाजपा मनोवैज्ञानिक बढ़त ले चुकी है।
इसके बावजूद यह भी सही है कि दुर्ग संसदीय क्षेत्र में कांग्रेस का अपना वोट बैंक है। ग्रास रूट पर कार्यकर्ता कांग्रेस प्रत्याशी के लिए काम करेंगे। चूंकि इस क्षेत्र में साहू समाज की बहुलता है और कांग्रेस प्रत्याशी राजेंद्र साहू की अच्छी सामाजिक पैठ है, लिहाजा साहू कार्ड का कांग्रेस को फायदा पहुंचाएगा।