"सबको" में मनाया गया भगवान बलराम जन्मोत्सव

"सबको" में मनाया गया भगवान बलराम जन्मोत्सव
RO.NO. 12945/82

RO.NO. 12945/82

RO.NO. 12945/82

दुर्ग। शनिवार को भगवान बलराम जन्म दिवस के दिन कृषको के देवता भगवान श्री बलराम जी के नाम पर बनी संस्था सबको, हलषष्ठी पर्व पर संस्था कार्यालय में भगवान बलराम का पुजन किया गया तथा किसान देवता भगवान श्री बलराम जन्मोत्सव पर्व पर सबको कार्यालय परिसर में एक पेड़ धरती मां के नाम सहकारिता के कार्यकर्ता एवं किसान सदस्यों द्वारा नीम एवं आवलां के पौधे का रोपण किया गया।

उक्त कार्यक्रम में संस्था सबको के पूर्व अध्यक्ष प्रीतपाल बेलचंदन ग्राम तिरगा, टीकाराम साहू ग्राम कुथरेल, शंकर यादव ग्राम नवांगाव, मोहनलाल हरमुख ग्राम थनौद, डोमार चन्द्राकर ग्राम खप्परवाड़ा, योगेन्द्र दिल्लीवार ग्राम अण्डा, कमल वर्मा ग्राम बेरला, संतोष शर्मा गुण्डरदेही, रमाकांत द्विवेदी ग्राम कातरों, डोंगर सिंह ठाकुर, अजय तिवारी, ज्ञानचंद जैन, पंकज बरडिया एवं संस्था के महाप्रबंधक भंजदेव बेलचंदन एवं कषक सदस्य उपस्थिति रहे।