व्यापारियों से रूबरू होना और उनकी समस्या का समाधान करना चेंबर का मुख्य उद्देश्य:  चेंबर चेयरमैंन पवन बड़जात्या 

व्यापारियों से रूबरू होना और उनकी समस्या का समाधान करना चेंबर का मुख्य उद्देश्य:  चेंबर चेयरमैंन पवन बड़जात्या 
RO.NO. 12879/25

RO.NO. 12879/25

RO.NO. 12879/25

- छ ग चेम्बर ऑफ कामर्स एंड इंडस्ट्रीज दुर्ग  इकाई द्वारा आयोजित ‘आभार दिल से’ इस अभियान को व्यापरियों द्वारा अच्छा प्रतिसाद मिल रहा है
दुर्ग। व्यापारी वर्ग इस बात को लेकर बेहद प्रसन्न है कि चेम्बर के पदाधिकारियों एवम स्वयं चेयरमैंन पवन बड़जात्या, प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष (उधोग चेम्बर) संजय चौबे आभार करने व समस्या के समाधान पर चर्चा करते है। अभियान का हटरी बजार व्यापरियों से हटरी बजार में व्यापरियों से मिला एवम आभार करके सफल 3 वर्ष की शुभकामनाएं प्रेषित की। थोक अनाज व्यापारी राजेश छाबड़ा ने कहा कि लगातार चेम्बर के कार्यों को व्यापरियों के हित के लिए , व्यापरियों की जागरूकता के लिए व व्यापरियों के सम्मान के लिए सतत क्रियाशील पवन बड़जात्या द चेम्बर के लिए तो मील का पत्थर है ही दुर्ग क्षेत्र का नाम भी रोशन कर रहे है।
इस आभार यात्रा में व्यापरियों ने बाजार की सुविधाओ पर भी ध्यान केंद्रित कराया। मुख्य रूप से हटरी बजार में  सफाई, शौचालय व पार्किंग की समस्या से अवगत कराकर समाधान की अपेक्षा रखी।
आभार यात्रा प्रतिदिन अलग अलग मार्किट जाकर व्यापरियों से मुलाकात करती है।
यात्रा का मुख्य उद्देश्य व्यापरियों से रूबरू होना, उनकी समस्या को समाधान की ओर ले जाना व अपने चेम्बर के सदस्यों को चेम्बर के विकसित कार्यो से अवगत कराना है। इस यात्रा में दुर्ग चेम्बर के जवाहर जैन, राकेश छाबड़ा, अरुण अग्रवाल, पवन झामानी, शकील, मितेश पटेल, प्रहलाद कश्यप सहित बड़ी संख्या में व्यपारी भी शामिल थे।