महिला प्रकोष्ठ यादव ठेठवार समाज द्वारा मनाया गया सावन उत्सव 

महिला प्रकोष्ठ यादव ठेठवार समाज द्वारा मनाया गया सावन उत्सव 
RO.NO. 12879/25

RO.NO. 12879/25

RO.NO. 12879/25

-सभी महिलाएं हरे रंग के परिधान में शामिल हुई
रायपुर। रायपुर राज महिला प्रकोष्ठ यादव ठेठवार समाज द्वारा  सावन उत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया कार्यक्रम की शुरुआत ईष्ट देव भगवान श्रीकृष्ण जी की पूजा आराधना से किया गया इसमें रायपुर जिला से महिलाओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया सभी महिलाएं हरे रंग की परिधान एवं सोलह श्रृंगार करके कार्यक्रम में शामिल हुई ।
हर बार आयोजन में कुछ नया जोश और उमंग महिला प्रकोष्ठ के अंदर देखा गया है इसके तहत इस बार महिलाओं के द्वारा मन की बात कार्यक्रम रखा गया था जिसमें मुख्य रूप से चर्चा का विषय रहा महिलाओं को समाज में स्थान समाज को महिलाएं किस रूप में आगे बढ़ते देखना चाहते हैं ,समाज से महिलाएं क्या उम्मीद रखती है इन विषयों पर बेबाकी से अपनी बात इसमें शामिल महिलाओं ने रखी
कार्यक्रम के दौरान नृत्य संगीत एवं जय जोहार खेल भी रखा गया जिसमें महिलाओं का जबरदस्त उत्साह रहा  खेल प्रतिस्पर्धा   प्रथम पुरस्कार श्रीमती मंजू यादव और खिलेश्वरी को दिया गया।। कार्यक्रम के दौरान स्वास्थ्य शिविर भी लगाया गया जिसमें डॉ. नेहा यादव के द्वारा फ्री डेंटल चेकअप करवाया गया।। कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित प्रांतीय महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष श्रीमती ललिता यदु थी इस दौरान रायपुर राज महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष सुश्री गंगोत्री यदु ,महासचिव केशरी यदु ,कोषाध्यक्ष -दुर्गेशनंदिनी यदु ,उपकोषाध्यक्ष- इशूलता यदु  सहसचिव- सरला यदु , सलाहकार - सुभद्रा अनुपमा यदु , प्रचार मंत्री -रिकी यादव, संगठन मंत्री - अहिल्या यदु, रिंकी यादव किरण यादव ,कुंती, नूतन, भुनेश्वरी पूर्णिमा कल्याणी रमशीला गायत्री रूखमणी मिथला रूखमणी जामुल दामिनी श्वेता कल्याणी कांति सरिता नंदनी कुंती किरण माया राजेश्वरी सतवंती इंद्राणी संगीता  अनीता कविता मीरा रैना मंजू अहिल्या लक्ष्मी ऋतु माया गोमती किरण मीना खिलेश्वरी बसंती पुष्पा भारती आरती आरती पुष्पा सरस्वती रेखा भारती मंजू प्रतिभा सुनीता ममता  ज्योति पार्वती रश्मि जानकी बसंती गीता मंजू राजकुमारी ललिता भारती राजेश्वरी देवकी सुलोचना गौरी आदि उपस्थित रही।