घर घर तिरंगा यात्रा को लेकर भाजपा उतई मंडल और अंजोरा मंडल की कार्यकारणी बैठक सम्पन्न  

घर घर तिरंगा यात्रा को लेकर भाजपा उतई मंडल और अंजोरा मंडल की कार्यकारणी बैठक सम्पन्न  
RO.NO. 12879/25

RO.NO. 12879/25

RO.NO. 12879/25

 दुर्ग। भारतीय जनता पार्टी के निर्देशा आनुसार घर घर तिरंगा अभियान को लेकर शनिवार को दुर्ग ग्रामीण विधान सभा क्षेत्र अंतर्गत भाजपा उतई मंडल की बैठक ग्राम अंडा रेस्ट हाऊस में और अंजोरा मंडल की बैठक ग्राम अंजोरा समरस्ता भवन में आयोजित किया गया । भारतीय जनता पार्टी ने तिरंगा यात्रा की रूपरेखा बनाई है। तिरंगा यात्रा 11 अगस्त से 15 अगस्त तक होगी हर वार्ड हर घर मे जाकर तिरंगा झंडा लगाएंगे।
इस कार्यक्रम में मुख्यवक्ता के रूप दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर शामिल हुए । कार्यक्रम की शुरुवात भारत माता की तैलचित्र पर मल्यारोपन कर विधिवत पूजा अर्चना के साथ किया ।
 इस अवसर पर दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर ने बताया कि आगामी स्वतंत्रता दिवस पर हर घर तिरंगा अभियान में 64523 बूथों पर शुरू कर रहे हैं। प्रदेश के 2.5 करोड़ घरों में तिरंगा पहुंचाने की तैयारी की है। हर घर हर व्यक्ति को तिरंगा उपलब्ध हो इसके लिए भी व्यवस्था की है।

हर बूथ और मंडल पर तिरंगा बीजेपी के कार्यकर्ता पहुंचाएंगे। उन्होंने कहा कि तिरंगा यात्रा के साथ युद्ध स्मारकों पर पुष्पांजलि और विभाजन विभीषिका के कार्यक्रम होंगे। हर जिले में विभाजन विभीषिका के कार्यक्रम होंगे। युवा मोर्चा 11,12 और 13 अगस्त को तिरंगा यात्रा निकालेगा। 12,13,14 अगस्त को युद्ध स्मारकों पर श्रद्धांजलि और पुष्पांजलि कार्यक्रम होंगे।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से पूर्व कैबिनेट मंत्री रमशिला साहू , लोकसभा सह संयोजक प्रीतपाल बेलचंदन , अंजोरा मंडल अध्यक्ष गिरेश साहू, महामंत्री पुराण देशमुख, युवामोर्चा अध्यक्ष लिलेश्वर देशमुख , महिला मोर्चा अध्यक्ष यामनी देशमुख ओंकार देवांगन गिरेश्वर देशमुख,राम खिलावन यादव , मोहन महतेल चेतन साहू नंदू निर्मल नारायण साहू जीवन लाल  देशमुख जिला मंत्री रोहित साहू,मंडल अध्यक्ष फत्ते लाल वर्मा महामंत्री सोनू राजपूत युवा मोर्चा अध्यक्ष प्रवीण यदु उतई भाजपा अध्यक्ष लक्ष्मीनारायण साहू महिला मोर्चा अध्यक्ष सीतला ठाकुर अजीत चंद्राकर चंदू देवांगन सुभम वर्मा पूकेश चंद्राकर सहित बड़ी संख्या में देव तुल्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।