दुर्ग-भिलाई

असामयिक बारिश से प्रभावित धान की फसल को राहत देने गुणवत्ता मापदण्ड में संशोधन की मांग

673231120261048271002225339.jpg

-विशाल देशमुख ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को पत्र लिखकर डैमेज एवं बदरंग धान की निर्धारित सीमा बढ़ाने का किया आग्रह
दुर्ग।
असामयिक बारिश के कारण धान की फसल को हुए नुकसान को देखते हुए समर्थन मूल्य पर धान खरीदी के गुणवत्ता मापदण्ड में छूट देने की मांग उठने लगी है। जिला कांग्रेस कमेटी दुर्ग ग्रामीण के उपाध्यक्ष विशाल देशमुख ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को पत्र लिखकर धान खरीदी में डैमेज एवं बदरंग धान की निर्धारित मात्रा बढ़ाने की मांग की है।
मुख्यमंत्री को प्रेषित पत्र में विशाल देशमुख ने बताया कि इस वर्ष धान की खड़ी फसल के पकने के दौरान हुई असामयिक बारिश से किसानों को काफी नुकसान हुआ है। कई स्थानों पर पकी हुई धान की फसल खेतों में गिर गई है, वहीं अनेक खेतों में पानी भर जाने से फसल प्रभावित हुई है। ऐसी स्थिति में धान की कटाई एवं मिंजाई के दौरान डैमेज और बदरंग दानों की मात्रा बढ़ने की आशंका है।
उन्होंने कहा कि वर्तमान में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी के लिए खराब एवं बदरंग धान की मात्रा का निर्धारित मापदण्ड 5 प्रतिशत है। बारिश से प्रभावित फसल में यह सीमा पार होने की संभावना है। इसके चलते किसानों द्वारा समितियों में लाया गया धान गुणवत्ता के नाम पर रिजेक्ट हो सकता है, जिससे किसानों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ेगा।
विशाल देशमुख ने अपने पत्र में वर्ष 1997-98 का उदाहरण देते हुए बताया कि उस समय भी धान की कटाई एवं मिंजाई के दौरान आकस्मिक बारिश हुई थी। ऐसी परिस्थिति में तत्कालीन मध्यप्रदेश की कांग्रेस सरकार ने किसानों को राहत देते हुए खरीदी के गुणवत्ता मापदण्ड में वृद्धि की थी। उस दौरान 5 प्रतिशत डैमेज एवं 7 प्रतिशत बदरंग धान की समर्थन मूल्य पर खरीदी की व्यवस्था की गई थी।
उन्होंने मुख्यमंत्री से मांग की है कि वर्तमान परिस्थितियों को देखते हुए किसानों के हित में धान खरीदी के निर्धारित गुणवत्ता मापदण्ड में आवश्यक संशोधन किया जाए तथा डैमेज एवं बदरंग धान की स्वीकार्य मात्रा बढ़ाने के लिए तत्काल आदेश जारी किया जाए, ताकि बारिश से प्रभावित किसानों को समर्थन मूल्य पर अपनी उपज बेचने में किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।

एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

Advertisement

Popular Post

This Week
This Month
All Time

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

logo.webp

स्वामी / संपादक- पवन देवांगन

- बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल : dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

NEWS LETTER
Social Media

Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved

Powered By Global Infotech.