होम / दुर्ग-भिलाई / दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर ने धूमधाम से मनाया भाई दूज का पावन पर्व
दुर्ग-भिलाई
-बहनों के निवास पहुंचकर निभाई भाई-बहन के स्नेह की परंपरा, बहनों ने तिलक लगाकर बांधा रक्षा सूत्र

दुर्ग। भाई-बहन के अटूट प्रेम और स्नेह के प्रतीक पर्व भाई दूज के पावन अवसर पर दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर ने अपने बड़े भाई अशोक चंद्राकर एवं खुमेन्द्र चंद्राकर के साथ अपनी बड़ी बहन श्रीमती सुनंदा चंद्राकर एवं श्रीमती सरोज चंद्राकर के निवास स्थान पहुंचकर भाई दूज की रस्म पूरी की।
इस अवसर पर बहनों ने विधि-विधानपूर्वक भाई की पूजा-अर्चना की। बहनों ने भाई के माथे पर तिलक लगाया, हाथ में रक्षा सूत्र बांधा, मिठाई खिलाकर मुंह मीठा कराया और नारियल भेंट कर भाई के दीर्घायु, सुख-समृद्धि एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
विधायक ललित चंद्राकर ने भी अपनी बहनों को उपहार भेंट कर उनका आशीर्वाद लिया और जीवनभर रक्षा का संकल्प लिया। इस दौरान पूरा वातावरण स्नेह, आत्मीयता और पारिवारिक प्रेम से सराबोर रहा।
विधायक जी ने इस अवसर पर समस्त क्षेत्रवासियों एवं प्रदेशवासियों को भाई दूज पर्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि भाई दूज का पर्व भाई-बहन के पवित्र रिश्ते को और मजबूत करता है। यह पर्व हमें एक-दूसरे के प्रति प्रेम, सम्मान और रक्षा के भाव को संजोकर रखने की प्रेरणा देता है।
उन्होंने कामना की कि इस पावन पर्व पर सभी भाई-बहनों के जीवन में प्रेम, खुशहाली और समृद्धि बनी रहे।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.