
दुर्ग। भगवान श्री सत्य साईं बाबा के जन्म शताब्दी वर्ष के पावन अवसर पर प्रेम, सद्भावना, आपसी भाईचारे और मानवीय मूल्यों के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से श्री सत्य साईं प्रेम प्रवाहिनी रथ का कसारीडीह स्थित प्रशांति मंदिर में आगमन हुआ। इस अवसर पर मंदिर समिति के सभी साईं भक्तों ने उत्साह और उल्लास के साथ रथ का आत्मीय स्वागत किया।
रथ के आगमन पर प्रशांति मंदिर में विशेष भजन-कीर्तन का आयोजन किया गया। साईं भक्तों ने भक्तिमय वातावरण में भगवान श्री सत्य साईं बाबा का स्मरण एवं गुणगान किया। कार्यक्रम के पश्चात श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरण किया गया।
श्री सत्य साईं प्रेम प्रवाहिनी रथ का मार्गदर्शन श्री सत्य साईं सेवा संगठन छत्तीसगढ़ के प्रांताध्यक्ष डॉ. टी. रामा राव द्वारा किया जा रहा है, वहीं रथ यात्रा का नेतृत्व समिति के जिला अध्यक्ष संदीप नायडू ने किया। इस पहल का उद्देश्य भगवान श्री सत्य साईं बाबा के प्रेम, सेवा, सद्भावना, संस्कार और मानवीय मूल्यों के संदेश को समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचाना है।
इस अवसर पर प्रशांति मंदिर में समिति के राज्य शैक्षणिक प्रभारी देवेंद्र स्वाइन सहित आई.एल. साहू, आर.के. तिवारी, हरीश चंद ठाकुर, दिलीप ठाकुर, श्रीनिवास राव, सौरभ पांडे, नवीन त्रिपाठी, रंगदमन, एस.एन. बालुंजकर, अरविंद ठाकुर, देव कुमार साहू, वाई.के. चौधरी, सुखचंद साहू, रामनाथ साहू, संजय खानखोजे, के.आर. मुदलियार, पदुम निषाद, गौरव ठाकुर, शुभम राजपूत एवं तुषार साहू उपस्थित रहे।
महिला भक्तों में यमला साहू, सुशीला साहू, इंद्राणी मिश्रा, गायत्री ठाकुर, लता चौधरी, पल्लवी देशपांडे, अन्नपूर्णा राव, मीरा राजपूत, सरस्वती साहू, वी. सुहासिनी, पूजा साहू, मनीषा राजपूत एवं कृष्णा राव सहित अनेक साईं भक्तों की गरिमामय उपस्थिति रही। सभी भक्तों ने आयोजन में सक्रिय सहभागिता निभाते हुए प्रेम, सेवा और सद्भावना के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.