ब्रेकिंग

वरिष्ठ साहित्यकार व नाट्यकर्मी अबू तारिक दुबई में सम्मानित, छत्तीसगढ़ी संस्कृति का बढ़ाया मान

484111120261317551002169568.jpg

भिलाई। छत्तीसगढ़ की लोक संस्कृति, परंपरा और माटी से जुड़ाव का दायरा सात समंदर पार दुबई तक फैल चुका है। इसी कड़ी में दुर्ग-भिलाई के जाने-माने वरिष्ठ साहित्यकार और नाट्यकर्मी मुहम्मद अबू तारिक को सपत्नीक दुबई में छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस एवं दीवाली मिलन समारोह के दौरान सम्मानित किया गया। इस आयोजन ने विदेशों में रह रहे प्रवासियों को अपनी संस्कृति से जोड़े रखने का एक अनूठा उदाहरण पेश किया है।
नॉर्थ अमेरिकन छत्तीसगढ़ी एसोसिएशन 'नाचा' की यूएई इकाई के तत्वावधान में दुबई में छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस और दिवाली मिलन समारोह आयोजित किया गया। इस भव्य आयोजन में नाचा-यूएई के अध्यक्ष अमित उपाध्याय के आमंत्रण पर भिलाई के प्रख्यात साहित्यकार एवं नाट्यकर्मी मुहम्मद अबू तारिक ने अपनी पत्नी के साथ खास तौर पर शिरकत की। उनके कला, साहित्य और नाट्य क्षेत्र में दिए गए बहुमूल्य योगदान को देखते हुए उन्हें इस आयोजन में सम्मानित किया गया, जिससे छत्तीसगढ़ और इस्पात नगरी भिलाई का नाम गौरवान्वित हुआ है। उल्लेखनीय है कि अमेरिका और कनाडा में रह रहे छत्तीसगढ़ी मूल के प्रवासियों (एनआरआई) के 'नाचा' का विस्तार दुनिया भर में हो रहा है और यूएई में भी 'नाचा' की इकाई सक्रिय है। 
आयोजन में अबू तारिक को छत्तीसगढ़ी संस्कृति के प्रचार-प्रसार में उनके योगदान को देखते हुए सम्मानित किया गया। सेल की इकाई भिलाई रीफ्रैक्टरीज प्लांट-बीआरपी (अब एसआरयू) से सेवानिवृत्त मुहम्मद अबू तारिक ने साहित्य और नाट्य कला में कई आयाम गढ़े हैं। 
उन्होंने लगभग 25 नाटकों का लेखन, निर्देशन और अभिनय किया है। उनके प्रमुख साहित्यिक व नाट्य कार्यों में 'वर्तमान का अभिशाप', 'नर पिशाच', 'बंधुआ मजदूर' (जिसे 13 सम्मान मिले),बीएसपी की बहुभाषी नाटक प्रतियोगिता में 'जागृति' का मंचन, डी एन. शर्मा के साथ कुष्ठ रोग के विरुद्ध जागरूकता के लिए नाटक, सेवानिवृत्ति के अंतिम दिन तक बीआरपी में सुरक्षा आधारित नाटकों का सफल मंचन जारी रहा। 
इसके अलावा शिमला, नागपुर, इलाहाबाद और दिल्ली आदि विभिन्न शहरों में भी अपनी नाट्य कला का प्रदर्शन किया है। दुर्ग जिले में साक्षरता अभियान के दौरान तीन साल तक गांव-गांव घूमकर नुक्कड़ नाटकों और गायन के माध्यम से साक्षरता का अलख जगाने में प्रमुख योगदान रहा। मुहम्मद अबू तारिक वर्तमान में उर्दू-हिंदी संस्था आईना-ए-अदब में अपनी सक्रिय सेवाएं दे रहे हैं। उनका निवास भिलाई नगर के कोहका क्षेत्र में है। दुबई में उनके पुत्र मो. अरशद का संस्था 'नाचा' से जुड़ाव है, जिनके माध्यम से इस सांस्कृतिक आयोजन में उनकी सक्रिय भागीदारी रही। इस गरिमामय आयोजन में लगभग 200 से अधिक प्रवासी छत्तीसगढ़ियों ने हिस्सा लिया। 'जय जोहार' और 'छत्तीसगढ़िया सबले बढ़िया' के उद्घोष से पूरा माहौल छत्तीसगढ़ मय हो गया।

एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

Advertisement

ताज़ा समाचार

Popular Post

This Week
This Month
All Time

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

logo.webp

स्वामी / संपादक- पवन देवांगन

- बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल : dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

NEWS LETTER
Social Media

Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved

Powered By Global Infotech.