ब्रेकिंग

गौरा-गौरी विसर्जन में शामिल हुए मंत्री गजेन्द्र यादव, दुर्गवासियों के साथ साझा की दीपावली की खुशियां

598111120261105571002169036.jpg

दुर्ग। दीपावली पर्व के उल्लास और छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोकपरंपराओं के बीच केबिनेट मंत्री एवं दुर्ग विधायक गजेन्द्र यादव दुर्ग विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर आयोजित गौरा-गौरी विसर्जन कार्यक्रमों में शामिल हुए। उन्होंने कसारिडीह सिविल लाइन एवं डिपरापारा में आयोजित पारंपरिक गौरा-गौरी विसर्जन कार्यक्रम में सहभागिता कर पूजा-अर्चना की और श्रद्धालुओं का अभिवादन स्वीकार किये।
    कसारिडीह सिविल लाइन से निकली पारंपरिक गौरा-गौरी विसर्जन यात्रा में शामिल होकर मंत्री श्री यादव ने क्षेत्रवासियों के साथ इस पावन पर्व की खुशियाँ साझा कीं। वहीं डिपरापारा में आयोजित गौरा-गौरी विसर्जन कार्यक्रम में पूजा-अर्चना कर लोक आस्था और परंपरा के प्रति अपनी श्रद्धा प्रकट किये। इस दौरान उन्होंने दुर्ग के परिवारजनों से भेंट-मुलाकात कर दीपावली की शुभकामनाएँ दीं और सभी से मुलाकात किये।
   केबिनेट मंत्री गजेन्द्र यादव ने कहा कि गौरा-गौरी पर्व छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोकसंस्कृति, परंपरा और सामाजिक समरसता का प्रतीक है। ऐसे पारंपरिक आयोजन हमारी सांस्कृतिक विरासत को जीवंत रखने के साथ ही समाज में आपसी प्रेम, सद्भाव और भाईचारे को मजबूत करते हैं। दीपावली जैसे पर्व अपनों के बीच खुशियाँ बाँटने, बड़ों का आशीर्वाद लेने और समाज के हर वर्ग के साथ आत्मीयता से जुड़ने का अवसर प्रदान करते हैं।
      केबिनेट मंत्री श्री यादव ने कहा कि दुर्ग की पहचान यहां की जीवंत सामाजिक परंपराओं, सांस्कृतिक आयोजनों और आपसी आत्मीयता से है। दीपावली के अवसर पर शहर के विभिन्न मोहल्लों में आयोजित गौरा-गौरी पर्व में लोगों का उत्साह, श्रद्धा और सहभागिता हमारी लोकसंस्कृति की मजबूती को दर्शाती है। जनप्रतिनिधि के रूप में ऐसे आयोजनों में शामिल होकर अपने परिवारजनों के बीच समय बिताना और उनकी खुशियों में सहभागी बनना उनके लिए सदैव विशेष अनुभूति का विषय है। उन्होंने कहा कि जनता का स्नेह, बड़ों का आशीर्वाद और क्षेत्रवासियों का विश्वास ही जनसेवा के संकल्प को निरंतर मजबूती प्रदान करता है।

एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

Advertisement

Popular Post

This Week
This Month
All Time

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

logo.webp

स्वामी / संपादक- पवन देवांगन

- बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल : dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

NEWS LETTER
Social Media

Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved

Powered By Global Infotech.