ब्रेकिंग

जरूरतमंदों की दिवाली की चिंता, हर साल खुशियों के दीप जलाती है जन समर्पण सेवा संस्था

396111120261304401002169388.jpg

-आठ वर्षों से जरूरतमंद बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं के बीच बांट रहे नए कपड़े, मिठाइयां, नमकीन और पटाखे; इस वर्ष 400 से अधिक लोगों के चेहरों पर बिखेरी मुस्कान

Image after paragraph

 

दुर्ग। दीपावली का पर्व हर किसी के जीवन में खुशियां लेकर आता है, लेकिन समाज में आज भी ऐसे अनेक परिवार हैं, जिनके लिए दो वक्त की रोटी जुटाना ही बड़ी चुनौती है। ऐसे में दीपावली की खुशियां मनाना उनके लिए आसान नहीं होता। जरूरतमंदों की इसी चिंता को अपनी जिम्मेदारी मानते हुए जन समर्पण सेवा संस्था, दुर्ग प्रतिवर्ष दीपावली के अवसर पर उनके जीवन में खुशियों के रंग भरने का प्रयास कर रही है। संस्था ने इस वर्ष भी अपनी परंपरा को आगे बढ़ाते हुए जरूरतमंद बच्चों, बुजुर्गों, महिलाओं और दिव्यांगजनों के बीच नए कपड़े, मिठाइयां, नमकीन, पटाखे और दैनिक उपयोग की आवश्यक सामग्री का वितरण किया।
संस्था द्वारा 5 नवंबर से 9 नवंबर तक 'खुशियों की दीपावली सप्ताह' मनाया गया। इस दौरान दुर्ग एवं भिलाई के विभिन्न आश्रमों, वृद्धाश्रमों, बाल आश्रमों, अस्पतालों और फुटपाथों पर रहने वाले जरूरतमंदों तक पहुंचकर उन्हें दीपावली की खुशियों में शामिल किया गया। संस्था के सदस्यों ने वृद्धाश्रम, अनाथ एवं जरूरतमंद महिलाओं, भिलाई वृद्धाश्रम तथा बाल आश्रम सहित विभिन्न स्थानों पर पहुंचकर बच्चों और बुजुर्गों को उनकी जरूरत के अनुसार सामग्री भेंट की। इस दौरान नए कपड़े, मिठाई, नमकीन, पटाखे, साबुन, निरमा, बिस्किट, चॉकलेट सहित अन्य आवश्यक वस्तुएं वितरित की गईं।
संस्था के अध्यक्ष एवं संस्थापक योगेन्द्र शर्मा बंटी ने बताया कि जन समर्पण सेवा संस्था पिछले आठ वर्षों से जरूरतमंद बच्चों और बुजुर्गों के साथ दीपावली की खुशियां बांट रही है। इस वर्ष संस्था के सदस्यों ने 200 से अधिक बच्चों तथा 200 से अधिक बुजुर्गों, महिलाओं और पुरुषों तक पहुंचकर उनके चेहरों पर मुस्कान बिखेरी। संस्था के सदस्यों ने केवल सामग्री वितरण तक ही स्वयं को सीमित नहीं रखा, बल्कि उनके साथ समय बिताया, उनकी जरूरतों को समझा और उनकी पसंद का नाश्ता कराकर आत्मीयता के साथ त्योहार मनाया।
योगेन्द्र शर्मा बंटी ने कहा कि दीपावली पर हर परिवार अपने बच्चों और प्रियजनों के लिए नए कपड़े, मिठाइयां और उपहार खरीदता है, लेकिन समाज में ऐसे अनेक अनाथ, एकल अभिभावक वाले और आर्थिक रूप से कमजोर परिवार हैं, जो सीमित आय के कारण अपने बच्चों को त्योहार की खुशियां नहीं दे पाते। संस्था का प्रयास है कि कोई भी जरूरतमंद बच्चा या बुजुर्ग दीपावली की खुशियों से वंचित न रहे। इसी उद्देश्य से संस्था हर वर्ष जरूरतमंदों तक पहुंचकर उनकी आवश्यकताओं के अनुरूप सामग्री उपलब्ध कराती है।
उल्लेखनीय है कि जन समर्पण सेवा संस्था पिछले 9 वर्ष 11 माह से लगातार बिना किसी अवकाश के प्रतिदिन दुर्ग रेलवे स्टेशन एवं अन्य स्थानों पर अस्थायी रूप से निवासरत मजदूरों, असहायों, महिलाओं, बच्चों और दिव्यांगजनों को रात्रि में निःशुल्क भोजन उपलब्ध करा रही है। संस्था के युवा सदस्य वर्षभर सेवा कार्यों में जुटे रहते हैं और विभिन्न पर्वों एवं त्योहारों पर जरूरतमंदों के साथ खुशियां साझा करते हैं।
संस्था का मानना है कि सच्ची सामाजिक सेवा का आधार मानवता और संवेदनशीलता है। समाज की अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक खुशियां और सुविधाएं पहुंचाना ही सेवा का वास्तविक उद्देश्य है। इसी भावना के साथ संस्था ने इस वर्ष भी खुशियों की दीपावली सप्ताह के माध्यम से जरूरतमंदों के जीवन में रोशनी और मुस्कान बिखेरने का सराहनीय प्रयास किया।
इस सेवा कार्य में संस्था के अध्यक्ष योगेन्द्र शर्मा बंटी के साथ आशीष मेश्राम, राजेन्द्र ताम्रकार, अर्जित शुक्ला, सुजल शर्मा, प्रकाश कश्यप, अख्तर खान, अंकेश पेशवानी, मृदुल गुप्ता, रूपल गुप्ता, ऋषि गुप्ता, मोहित पुरोहित, वाशु शर्मा, वेदांत शर्मा, संजय सेन, अनस खान, हर्ष पाण्डेय, मोंटू गुप्ता, हरीश ढीमर, दद्दू ढीमर, शुभम सेन, भागवत पटेल, हेमंत ढीमर, प्रकाश ठाकुर, सार्थक शर्मा, मोक्ष शर्मा सहित संस्था के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

Advertisement

ताज़ा समाचार

Popular Post

This Week
This Month
All Time

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

logo.webp

स्वामी / संपादक- पवन देवांगन

- बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल : dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

NEWS LETTER
Social Media

Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved

Powered By Global Infotech.