होम / दुर्ग-भिलाई / जिस घर में महिलाओं द्वारा बच्चों को अच्छा संस्कार दिया जाता है वह परिवार विचारवान, संस्कारवार एवं समृद्धवान होता है: विधायक ललित चंद्राकर
दुर्ग-भिलाई
दुर्ग। गोंडवाना भवन में महिला एवं बाल विकास विभाग दुर्ग द्वारा आयोजित अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर सम्मिलित हुआ। इस अवसर पर नारी शक्ति को नमन कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया तथा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ दी। महिला समूहों द्वारा लगाए गए स्टॉलों एवं रंगोली का निरीक्षण किया तथा उनके प्रयासों की सराहना की। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया गया।
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर ने महिलाओं, बेटियों एवं बहनों का बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उनके सुख, समृद्धि एवं जीवन के हर क्षेत्र में आगे बढ़ने की कामना करते हुए कहा कि नारी शक्ति, मातृ शक्ति का सम्मान व चेतना जागृत करने के लिए आज पूरी दुनिया में अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस का आयोजन हो रहा है। उन्होंने अपने परिवार में अपनी माता एवं महिलाओं द्वारा मिले संस्कारों एवं अनुभवों को सांझा करते हुए कहा कि चूॅकि मॉं बच्चें की प्रथम पाठशाला एवं शिक्षिका होती है, जिस घर में महिलाओं द्वारा बच्चों को अच्छा संस्कार दिया जाता है वह परिवार विचारवान, संस्कारवार एवं समृद्धवान होता है। उन्होंने महान सम्राट शिवाजी की महानता की पिछे माता जीजावाई जैसे महिला के योगदान को उदृत करते हुए कहा कि हर पुरूष की सफलता एवं स्वस्थ्य समाज निर्माण के पिछे कही न कही नारी शक्ति का योगदान होता है।
अवसर पर नवपदस्थ जिला कलेक्टर अभिजीत सिंह, पूर्व कैबिनेट मंत्री श्रीमती रमशिला साहू, भाजपा जिला अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक सहित महिला एवं बाल विकास विभाग केअधिकारी-कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में नारी शक्ति की उपस्थिति रहे।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.