दुर्ग

दुर्ग जिले के चार थाना क्षेत्रों में सात स्थानों पर झपटमारी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, 3.60 लाख रुपये का मशरूका बरामद

423111120261151161002169204.jpg

-महिलाओं को बनाता था निशाना, मोबाइल, नकदी और सोने-चांदी के जेवरात झपटकर हो जाता था फरार; खुर्सीपार पुलिस, ACCU और अन्य थानों की संयुक्त कार्रवाई
दुर्ग।
दुर्ग जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में नेशनल हाईवे और व्यस्त मार्गों पर महिलाओं को निशाना बनाकर मोबाइल, नकदी, बैग और सोने-चांदी के आभूषणों की झपटमारी करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने जिले के चार थाना क्षेत्रों में सात अलग-अलग स्थानों पर झपटमारी की वारदातों को अंजाम दिया था। पुलिस ने उसके कब्जे से करीब 3 लाख 60 हजार रुपये कीमत का मशरूका बरामद किया है। इसमें सोने-चांदी के आभूषण, चार मोबाइल फोन, नकदी, दस्तावेज और वारदात में इस्तेमाल की जाने वाली मोटरसाइकिल शामिल है।
लगातार हो रही झपटमारी की घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के मार्गदर्शन में थाना खुर्सीपार पुलिस, एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट (ACCU) तथा संबंधित थानों की संयुक्त टीम गठित की गई थी। टीम ने घटनास्थलों के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले और तकनीकी साक्ष्यों के साथ मुखबिर तंत्र को सक्रिय कर संदिग्धों की गतिविधियों पर नजर रखी। लगातार पतासाजी और आपसी समन्वय के बाद पुलिस ने घेराबंदी कर मुख्य आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की।
-चार थाना क्षेत्रों में सात वारदातों को दिया अंजाम
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी ने खुर्सीपार, पुरानी भिलाई, जामुल, छावनी और सुपेला थाना क्षेत्रों में झपटमारी की घटनाएं की थीं। इनमें खुर्सीपार थाना क्षेत्र के तुलसी ट्रेडर्स के सामने खुर्सीपार चौक पर मोबाइल और जेवरात छीने गए, जबकि डबरा पारा ओवरब्रिज के ऊपर से नकदी और दस्तावेजों से भरा बैग लेकर आरोपी फरार हो गया था।
इसी तरह थाना पुरानी भिलाई क्षेत्र के नेशनल हाईवे पर मोबाइल झपटमारी की गई। थाना जामुल क्षेत्र के नंदनी रोड पर सोने के जेवरात और नकदी से भरा बैग छीना गया। थाना छावनी क्षेत्र में पावर हाउस ओवरब्रिज के ऊपर से मोबाइल और नकदी से भरा बैग लेकर आरोपी भाग निकला था।
वहीं थाना सुपेला क्षेत्र में चंद्रा-मौर्या टॉकीज के पास और ओवरब्रिज के ऊपर दो अलग-अलग झपटमारी की घटनाओं को अंजाम दिया गया। इन वारदातों में बैंक संबंधी दस्तावेज, कार्ड और आभूषण छीने गए थे। इन सभी घटनाओं के संबंध में संबंधित थानों में अलग-अलग अपराध दर्ज किए गए थे।
-गिरफ्तार आरोपी और बरामद सामग्री
गिरफ्तार आरोपी की पहचान लक्ष्मण राव (29 वर्ष), पिता एस. सीमांचल राव, निवासी डीएमसी तालाब, कुम्हारी, थाना कुम्हारी, जिला दुर्ग के रूप में हुई है।
पुलिस ने आरोपी के कब्जे से कुल करीब 3 लाख 60 हजार रुपये कीमत का मशरूका जब्त किया है। इसमें वारदात में इस्तेमाल की जाने वाली एक होंडा सीबी शाइन मोटरसाइकिल, 5 ग्राम का एक सोने का सिक्का, एक टूटा हुआ सोने का मंगलसूत्र, चार मोबाइल फोन (रेडमी और आईक्यूओओ सहित अन्य कंपनियों के), दो बड़े पर्स/बैग तथा 1300 रुपये नकद शामिल हैं।
इसके अलावा आरोपी के कब्जे से राशन कार्ड, पैन कार्ड, मतदाता परिचय पत्र, ड्राइविंग लाइसेंस, आरसी कार्ड, मेडिकल कार्ड, एसबीआई, बैंक ऑफ बड़ौदा, इंडियन बैंक, आईसीआईसीआई और आईडीबीआई सहित विभिन्न बैंकों के एटीएम/डेबिट कार्ड, एसबीआई की दो बैंक पासबुक, एक चेकबुक और एक डायरी भी बरामद की गई है।
-पुलिस ने नागरिकों से की सतर्क रहने की अपील
दुर्ग पुलिस ने नागरिकों, विशेषकर महिलाओं से अपील की है कि भीड़भाड़ वाले इलाकों, ओवरब्रिज और सुनसान रास्तों पर चलते समय अपने मोबाइल, पर्स, बैग और सोने-चांदी के आभूषणों का विशेष ध्यान रखें। बैग को सड़क की ओर लटकाकर न चलें तथा सड़क पर चलते समय मोबाइल फोन पर बातचीत करने से बचें।
पुलिस ने कहा है कि यदि किसी के साथ झपटमारी की घटना हुई है अथवा आसपास कोई संदिग्ध व्यक्ति दिखाई देता है तो तत्काल नजदीकी थाने या थाना खुर्सीपार को सूचना दें। सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखी जाएगी।

एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

Advertisement

Popular Post

This Week
This Month
All Time

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

logo.webp

स्वामी / संपादक- पवन देवांगन

- बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल : dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

NEWS LETTER
Social Media

Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved

Powered By Global Infotech.