दुर्ग

पुरानी रंजिश में खूनी संघर्ष, धारदार हथियार से हमला कर युवक की हत्या; दुर्ग पुलिस ने 10 आरोपियों को किया गिरफ्तार

354101120261227581002165073.jpg

-राजीव नगर में विवाद के बाद आरोपियों ने साथियों के साथ मिलकर किया हमला, दो विधि से संघर्षरत बालक भी शामिल
दुर्ग।
शहर के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत राजीव नगर में पुरानी रंजिश को लेकर हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। मारपीट और धारदार हथियार से किए गए हमले में गंभीर रूप से घायल एक व्यक्ति की उपचार के लिए अस्पताल ले जाने के दौरान मौत हो गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए दुर्ग पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में दो विधि से संघर्षरत बालक भी शामिल हैं।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, घटना 9 नवंबर 2026 की रात्रि की है। राजीव नगर निवासी समारू राम देवांगन ने थाना सिटी कोतवाली दुर्ग में रिपोर्ट दर्ज कराई कि मृतक चंदू उर्फ चंदन प्रसाद देवांगन का आरोपियों के साथ पुरानी रंजिश को लेकर विवाद हुआ था। विवाद बढ़ने पर आरोपियों ने अपने अन्य साथियों को मौके पर बुला लिया और एकराय होकर मारपीट एवं हमला कर दिया। इस दौरान चंदू उर्फ चंदन प्रसाद देवांगन को गंभीर चोटें आईं। परिजन एवं अन्य लोग उन्हें अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
-आठ वयस्क आरोपी और दो विधि से संघर्षरत बालक गिरफ्तार
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपियों की पतासाजी शुरू की। त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आठ वयस्क आरोपियों सहित दो विधि से संघर्षरत बालकों को अभिरक्षा में लिया। गिरफ्तार आरोपियों में पंकज ठाकुर (28 वर्ष), निखिल ठाकुर (20 वर्ष), खूबलाल ठाकुर उर्फ छोटी (22 वर्ष), संगीता ठाकुर (35 वर्ष), पुष्पा ठाकुर (30 वर्ष), योगिता ठाकुर (18 वर्ष), संदीप ठाकुर (42 वर्ष) एवं सत्या साहू (18 वर्ष) शामिल हैं। सभी वयस्क आरोपी वार्ड क्रमांक 4, राजीव नगर, दुर्ग के निवासी बताए गए हैं। इनके साथ दो विधि से संघर्षरत बालक भी इस मामले में शामिल हैं।
-बीएनएस की विभिन्न धाराओं के तहत अपराध दर्ज
मामले में थाना सिटी कोतवाली दुर्ग के निरीक्षक नवीन राजपूत द्वारा भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 103(1), 61(2), 191(1), 191(2) एवं 331(8) के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया है। पुलिस द्वारा गिरफ्तार आरोपियों के विरुद्ध अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
पुरानी रंजिश के चलते हुई इस गंभीर वारदात के बाद क्षेत्र में चर्चा का माहौल है। दुर्ग पुलिस मामले की विवेचना कर घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच में जुटी हुई है।

एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

Advertisement

ताज़ा समाचार

Popular Post

This Week
This Month
All Time

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

logo.webp

स्वामी / संपादक- पवन देवांगन

- बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल : dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

NEWS LETTER
Social Media

Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved

Powered By Global Infotech.